Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में दुर्गा के नौ रूप के प्रदर्शन , गरबा और धुनुची नृत्य के साथ मनाया गया दुर्गोत्सव
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में दुर्गा के नौ रूप के प्रदर्शन , गरबा और धुनुची नृत्य के साथ मनाया गया दुर्गोत्सव

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में दुर्गा के नौ रूप के प्रदर्शन , गरबा और धुनुची नृत्य के साथ मनाया गया दुर्गोत्सव

    रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में आज दुर्गोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    मां दुर्गा के नौ रूपों में सजकर छात्राओं ने हर रूप का विस्तृत परिचय दिया। मां दुर्गा की आराधना करते हुए गरबा नृत्य और धुनुची नृत्य आयोजित किया गया। उत्सव का आरंभ दीप प्रज्ज्वलित कर और दुर्गा स्तुति के वाचन के साथ किया गया। सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल डॉक्टर कल्याणी कबीर ने कहा कि शक्ति तभी पूजनीय है जब वह समाज के लिए कल्याणकारी हो। शक्ति की देवी मां दुर्गा की आराधना करते हुए हम सब भी अपने अंदर के तनाव से लड़ने की, विपरीत परिस्थितियों से जूझने की शक्ति प्राप्त करें और अपनी आंतरिक शक्ति को मजबूत करें।

     

    अध्यक्ष राम बचन जी ने सभी को दुर्गा उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहार उत्सव समाज और परिवार में एकजुटता को मजबूत करते हैं।

    सचिव गौरव बचन ने इस अवसर पर कहा कि मां दुर्गा की पूजा स्त्री की शक्ति और सम्मान की पूजा है और सामाजिक संतुलन बनाए रखने के लिए हम सभी में यह भाव होना जरूरी है।‌

    कार्यक्रम को सफल बनाने में बी एड विभाग, नर्सिंग विभाग, स्नातक विभाग, फार्मेसी विभाग और ए एन एम ,जी एन एम के सभी व्याख्यातागणों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

    कार्यक्रम का संचालन किया छात्रा नीतू और निवेदिता ने।दुर्गा माता के नौ रूप को प्रस्तुत किया छात्रा मोनालिसा ,पुष्पा, अंजूता, भारती ,अंजलि, कंचन, सरोजिनी,अलका और रीमा ने। दुर्गा सप्तशती पाठ किया सविता , ऐश्वर्या और रेशमी ने।

    नर्सिंग विभाग के विद्यार्थी भूमिका टुबिड, रानी राउत, जुलियानी सिन्कू, यशोदा महतो और वर्षा गोंड, रौशन, मनोहर, शिव, आदित्य ने उत्सव को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। यह कार्यक्रम असिस्टेंट प्रोफेसर मोनीषा संतरा और रश्मि लुगून जी के दिशा निर्देश में संपन्न हुआ।

    गरबा और धुनुची नृत्य के साथ मनाया गया दुर्गोत्सव रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में सरस्वती पूजा का आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोना देवी विश्वविद्यालय के एनएसएस ईकाई द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान
    Next Article डॉ सारंगी ने दी किशन पटनायक उर्फ़ जूनियर लोहिया को श्रद्धांजलि

    Related Posts

    ‘आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की भाजपा गोलमुरी मंडल ने की कामना।

    September 18, 2026

    ESIC शाखा कार्यालय आदित्यपुर में आश्रित परिवारों को सौंपी गई लाखों रुपये की एरियर राशि

    September 18, 2026

    महादलित टोला में विशेष सहयोग शिविर: संत रविदास जयंती पर 100 आवेदनों का ऑन-स्पॉट निष्पादन

    September 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ‘आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की भाजपा गोलमुरी मंडल ने की कामना।

    ESIC शाखा कार्यालय आदित्यपुर में आश्रित परिवारों को सौंपी गई लाखों रुपये की एरियर राशि

    महादलित टोला में विशेष सहयोग शिविर: संत रविदास जयंती पर 100 आवेदनों का ऑन-स्पॉट निष्पादन

    कोचिंग डिपो बरौनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाबा विश्वकर्मा पूजा।

    विश्वकर्मा पूजा के दौरान गोलीबारी: प्रसाद मांगने पर युवक ने चलाई गोली, एक घायल

    बरौनी रेलवे कोर्ट में निरीक्षण , न्यायिक व्यवस्था का लिया जायजा

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

    राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 118वीं जयंती पर बारो मध्य विद्यालय में भव्य आयोजन

    स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ बेगूसराय के पकठौल में

    ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.