डॉ सारंगी ने दी किशन पटनायक उर्फ़ जूनियर लोहिया को श्रद्धांजलि
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश सारंगी के आवासीय कार्यालय में प्रखर लोहियावादी, समाजवादी चिंतक,संबलपुर से पूर्व सांसद किशन पटनायक की पुण्य तिथि के अवसर पर उन्हें याद करते हुए पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली अर्पित किया।उन्होंने कहा कि समाजवादी आंदोलन में उनकी अपूर्व योगदान था।समाजवाद को उन्होंने एक नई दिशा दी थी।उनके चिंतन और योगदान तथा सरलता के कारण उन्हें ‘ जूनियर लोहिया ‘ कहा जाता था।
इस अवसर पर सुदीप पटनायक,रवि दे, कृष्णा महतो,हुकुम महतो, अरुण कुमार बारीक,सनत कर और विनांदो जाना आदि ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

