तारा पब्लिक स्कूल में “दुर्गा पूजा” पर बच्चों के बीच प्रतियोगिता आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। तारा पब्लिक स्कूल में शनिवार को दुर्गा पूजा विषय पर बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों ने मां दुर्गा की पूजा विधि, इसके महत्व और पूजा मनाने के समय के बारे में उत्साहपूर्वक प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य कमलेश मिश्र ने बच्चों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी छात्र-छात्राएं मेले में सावधानीपूर्वक घूमें तथा अपने माता-पिता का फोन नंबर जेब में अवश्य रखें, ताकि किसी भी अनहोनी की स्थिति में उनसे संपर्क किया जा सके।
आयोजित प्रतियोगिता में सोनू महतो ने प्रथम, हिमानी कुमारी ने द्वितीय और प्रेम साव ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं के साथ सभी प्रतिभागियों को प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शिक्षक हेमचंद्र पात्र, अंबुज प्रमाणिक, अर्जुन झा, मिहिर गोप, दुलाल मंडल, शेखर मंडल, बिट्टू समाई, शिल्पा बारिक, पानमुनी भुमिज, सुषमा भकत, सुषमा मंडल, नमिता सरदार, निकिता गोप, संगीता पाल, अनुपमा मंडल, जस्मीन मुर्मू, दुलमी हांसदा, सुमित्रा बेहरा एवं जोबा मार्डी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

