टुइलाडूंगरी में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। सार्वजनीन दुर्गा पूजा कमिटी टुइलाडूंगरी के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन राज्य के भूमि सुधार एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने दीप प्रज्वलित कर और नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान और मोहन कर्मकार उपस्थित रहे।
मंत्री बिरुवा ने कहा कि दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। उद्घाटन कार्यक्रम में पूजा कमिटी के संरक्षक राजू गिरी ने अतिथियों का सम्मान किया, जबकि पंडित प्रदीप्त कुमार दास और निरंजन दास को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मिथिलेश सिंह यादव और संचालन महासचिव दिनेश कुमार ने किया। उद्घाटन के साथ ही पट भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कार्यकर्ताओं की टीम तैनात है तथा परिसर में मेला और झूले भी लगाए गए हैं।
पूजा आयोजन में समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा।

