राज्य स्तरीय स्कूली वॉलीबॉल में पूर्वी सिंहभूम की बेटियों ने जीता खिताब
लातेहार को 2-0 से हराया, अंडर-19 ब्वॉयज टीम को तीसरा स्थान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले की बेटियों ने राज्य स्तरीय स्कूली वॉलीबॉल प्रतियोगिता (अंडर-17) में लातेहार को सीधे सेटों में 2-0 से हराकर स्टेट चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। टीम की कप्तान तृप्ति मिंज के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
अंडर-19 वर्ग में जिले की ब्वॉयज टीम ने भी कोडरमा को 2-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया और ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस टीम का नेतृत्व सत्यम बाग ने किया।
जिले की इस उपलब्धि पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दोनों टीमों को बधाई दी और कहा कि खिलाड़ी जिले का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए निरंतर सहयोग करता रहेगा।

