Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जादूगोड़ा में धड़ल्ले से हो रही पेड़ों की कटाई, वन विभाग पर मिलीभगत के आरोप
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जादूगोड़ा में धड़ल्ले से हो रही पेड़ों की कटाई, वन विभाग पर मिलीभगत के आरोप

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जादूगोड़ा में धड़ल्ले से हो रही पेड़ों की कटाई, वन विभाग पर मिलीभगत के आरोप

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा।जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के मानगो वन क्षेत्र के जंगलों पर इन दिनों जंगल माफियाओं का कब्जा है। आसनबनी, बिरधा, धोबाड़ीह समेत आसपास के गांवों के घने जंगलों में पेड़ों की अवैध कटाई धड़ल्ले से जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की मिलीभगत के बिना इतने बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई और लकड़ी की सप्लाई संभव ही नहीं है।

    वन विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद इस पर रोक नहीं लग पाई है। इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति गहरा आक्रोश है। ग्रामीण समीर महतो ने बताया कि दिनदहाड़े पेड़ों की कटाई और लकड़ी की सप्लाई हो रही है, लेकिन वन विभाग के अधिकारी पूरी तरह चुप्पी साधे बैठे हैं।

    ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वन विभाग की मिलीभगत से जंगलों की कटाई का यह गैरकानूनी कारोबार खुलेआम चल रहा है। उन्होंने बताया कि जंगल माफिया पहले जंगल में आग लगा देते हैं और फिर उसी बहाने धड़ल्ले से पेड़ों की कटाई की जाती है। कटे हुए पेड़ों की लकड़ी आसपास के लकड़ी टालों में बेच दी जाती है, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है।

    ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग कभी-कभार दिखावटी कार्रवाई करता है, टेंपो तक पकड़ा जाता है, लेकिन वन कटाई पर कोई रोक नहीं लगती। आस-पास के गांवों के कई स्थानीय माफिया भी इस अवैध धंधे में सक्रिय हैं।

    वन कर्मी रामजीत मुर्मू पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि उनके कार्यकाल में ही सबसे अधिक पेड़ों की कटाई हो रही है और माफिया उनसे मिलीभगत कर मोटा नजराना देते हैं। इसके अलावा, वन विभाग की जमीन पर बने अवैध घरों को तोड़ने के बाद भी माफियाओं ने पुनः घर बना लिया है, जिसमें भी वन विभाग की मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं।

    ग्रामीणों ने इस मामले में डीएफओ कार्यालय में लिखित शिकायत की है और मांग की है कि जंगल में पेड़ों की अवैध कटाई पर सख्त रोक लगाई जाए। वहीं, इस पूरे मामले पर पूछे जाने पर वन कर्मी रामजीत मुर्मू ने कहा, “मैं कुछ नहीं कह सकता।”

    जादूगोड़ा में धड़ल्ले से हो रही पेड़ों की कटाई वन विभाग पर मिलीभगत के आरोप
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमध्य विद्यालय बामडोल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.