Author: dhiraj Kumar

यूसीआईएल में प्रमोशन विवाद: सीएमडी पीए सुरोजित दास पर उठे सवाल, मजदूरों ने जांच की मांग राष्ट्र संवाद मुख्य संवाददाता जादूगोड़ा।यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) में सीएमडी के पीए सुरोजित दास की तेज़ प्रमोशन पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट सुनील मुर्मू और मजदूरों ने आरोप लगाया कि दास ने पद का दुरुपयोग कर अब तक 11 प्रमोशन हासिल किए, जबकि अन्य कर्मचारी चार-पाँच प्रमोशन तक ही सीमित रह गए। दास की नियुक्ति कैजुअल मजदूर के रूप में हुई थी, लेकिन सामान्य प्रक्रिया से हटकर वे लगातार तरक्की पाते हुए अतिरिक्त प्रबंधक तक पहुँच गए। मजदूरों का…

Read More

यूसीआईएल तुरामडीह माइंस में करंट से ठेका मजदूर की मौत, सुरक्षा लापरवाही पर उठे सवाल राष्ट्र संवाद मुख्य संवाददाता जादूगोड़ा।यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) के तुरामडीह माइंस स्थित मिल डिविजन में शनिवार को काम के दौरान एक ठेका मजदूर जयराम हांसदा (40 वर्ष) की मौत हो गई। पोटका प्रखंड निवासी जयराम क्यू कंस्ट्रक्शन कंपनी के तहत कार्यरत थे। जानकारी के मुताबिक, वह जमीन से कुछ ऊँचाई पर वेल्डिंग का काम कर रहे थे, तभी करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी मजदूरों ने उन्हें तुरामडीह अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से रेफर कर टाटा मुख्य अस्पताल जमशेदपुर भेजा…

Read More

धर्म चंद्र पोद्दार का पलटवार : 50 हजार रंगदारी का आरोप झूठा, विवेक चौधरी पर करूंगा मानहानि का मुकदमा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।वयोवृद्ध समाजसेवी धर्म चंद्र पोद्दार ने ₹50,000 रंगदारी मांगने के आरोप को निराधार बताते हुए विवेक चौधरी पर करारा पलटवार किया है। पोद्दार ने साफ चेतावनी दी कि यदि विवेक चौधरी सार्वजनिक माफी नहीं मांगते, तो वे उन पर मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। पोद्दार ने कहा कि विवेक चौधरी हमेशा से विवादित, स्वार्थी, धनलोलुप और “मवाली टाइप” व्यक्ति रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विवेक ने अग्रवाल सम्मेलन, मारवाड़ी सम्मेलन, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया जमशेदपुर ब्रांच और…

Read More

जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा अतिक्रमण हटाने को लेकर पति-पत्नी का हंगामा, प्रशासन ने सख्ती दिखाकर हटाया अतिक्रमण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खासमहाल से गोविंदपुर फाटक तक बन रही सड़क का निर्माण कार्य शनिवार को विवादों में घिर गया। निर्माण कार्य के दौरान कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर जेसीबी मशीन को रोक दिया और काम ठप करा दिया। मामले की शिकायत पर सीओ के आदेश पर अंचल अधिकारी और अमीन ने परसुडीह शंकरपुर स्थित देवराज पैलेस के सामने सड़क की नापी की। जांच में भूमि सरकारी पाई गई, लेकिन इसके बावजूद…

Read More

टाटा कंपनी के संवेदक विवेक कंस्ट्रक्शन पर मजदूरों का शोषण का आरोप, 45 मजदूर एक माह से बेरोजगार जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ ने उठाई आवाज, उपायुक्त से की कड़ी कार्रवाई की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। टाटा कंपनी के संवेदक विवेक कंस्ट्रक्शन पर मजदूरों ने गंभीर आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पिछले एक माह से लगभग 45 मजदूरों को काम से हटा दिया गया है। मजदूरों ने आरोप लगाया कि बिना किसी कारण के उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया और फाइनल भुगतान भी बेहद कम दिया गया है, जिससे उनके परिवार आर्थिक संकट में फंस गए हैं।…

Read More

मानगो के पृथ्वी उद्यान में युवक का शव बरामद, आत्महत्या या हत्या जांच में जुटी पुलिस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। मानगो थाना क्षेत्र स्थित पृथ्वी उद्यान में शनिवार दोपहर एक युवक का शव शेड से बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पटना निवासी सतीश चौधरी के रूप में हुई है, जो राजमिस्त्री का काम करता था और अपने ससुराल में रहता था। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले सतीश दोपहर तक घर नहीं लौटे, खोजबीन के दौरान उनका शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।…

Read More

सुन्दरनगर में माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति का भूमि पूजन, इंडिया गेट रूपी भव्य पंडाल बनेगा आकर्षण महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान, महाआरती व चैतन्य झांकी का होगा आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता सुन्दरनगर। माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति सुन्दरनगर के दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पुरोहित कृपा शंकर शुक्ला एवं जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, महासचिव आशुतोष सिंह, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, राजकुमार सिंह, समाजसेवी शंकर रेड्डी, मुखिया पोमा बास्के सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस वर्ष का पंडाल इंडिया गेट के रूप में तैयार किया जा रहा है, जो पूरी तरह सीसीटीवी से…

Read More

कदमा गणेश पूजा समिति सनातन परंपरा अनुसार करेंगे  प्रतिमा विसर्जन : विहिप राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) सिंहभूम विभाग के मंत्री अरुण सिंह एवं जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कदमा स्थित श्री बाल गणपति विलास पूजा समिति से मुलाकात कर आग्रह किया कि गणेश प्रतिमा का विसर्जन सनातन धर्मानुसार गणेश चतुर्थी से शुरू होकर 11वें दिन अनंत चतुर्दशी पर किया जाए। पूजा समिति ने विहिप के आग्रह को स्वीकार करते हुए अगले वर्ष से प्रतिमा विसर्जन केवल अनंत चतुर्दशी को करने का आश्वासन दिया। समिति ने बताया कि 107 वर्षों से पूजा हो रही…

Read More

सरयू राय ने 1 करोड़ 96 लाख की योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास 1 करोड़ 55 लाख से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन, 41 लाख की योजनाओं का शिलान्यास राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को डिमना चौक के समीप आयोजित कार्यक्रम में कुल 1 करोड़ 96 लाख 52 हजार 226 रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें 1,55,13,020 रुपये की योजनाओं का उद्घाटन तथा 41,39,206 रुपये की योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। उद्घाटन कार्यों में मानगो, शंकोसाई, कुंदर बस्ती, आदर्श नगर, दलमा बेस कॉलोनी, नीलगिरी कालोनी, इन्द्रा कालोनी, बालीगुमा, जाकिरनगर…

Read More

केडिया–कांवटिया टीम को भारी मतों से विजयी बनायें राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के कोषाध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल (भालोटिया) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि वर्तमान अध्यक्ष विजय आनंद मूनका के नेतृत्व में टीम ने अपने कार्यकाल के दौरान जो कार्य किए, वे मील का पत्थर साबित हुए हैं. व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उद्यमियों के हितों की रक्षा हेतु मूनका–केडिया टीम पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ निरंतर सक्रिय रही है, जो किसी से छिपा नहीं है. भालोटिया ने कहा कि पिछले कार्यकाल में उन्होंने ने भी कार्यसमिति सदस्य के रूप में पूरी…

Read More