मानगो के पृथ्वी उद्यान में युवक का शव बरामद, आत्महत्या या हत्या जांच में जुटी पुलिस
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। मानगो थाना क्षेत्र स्थित पृथ्वी उद्यान में शनिवार दोपहर एक युवक का शव शेड से बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पटना निवासी सतीश चौधरी के रूप में हुई है, जो राजमिस्त्री का काम करता था और अपने ससुराल में रहता था।

सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले सतीश दोपहर तक घर नहीं लौटे, खोजबीन के दौरान उनका शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की बहन रामावती देवी ने जानकारी दी। पुलिस मामले को आत्महत्या और हत्या—दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।


