बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर साकची थाना क्षेत्र के बाराद्वारी में बंद पड़े एक क्वार्टर में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घर के मालिक पारिवारिक कार्य से अपने पैतृक गांव गए हुए थे। इसी दौरान चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और अलमारी का लॉक तोड़कर करीब 3 लाख रुपये नकद और ढाई लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।
घर लौटने पर सामान बिखरा देख पीड़ित ने तुरंत साकची थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

