मुख्य सचिव अलका तिवारी का जामताड़ा आगमन, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्वागत
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: झारखंड की मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी (भा.प्र.से.) के जामताड़ा आगमन पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री रवि आनंद (भा.प्र.से.), पुलिस अधीक्षक श्री राज कुमार मेहता (भा.पु.से.), अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी फतेहपुर श्री प्रेम कुमार दास सहित अन्य अधिकारियों ने जामताड़ा-दुमका जिला की सीमा पर उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
इस दौरान मुख्य सचिव ने जिले में चल रही विकास योजनाओं, विधि-व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को बेहतर समन्वय के साथ जिले में विकास कार्यों की गति तेज करने के निर्देश दिए।
इसके बाद प्रोटोकॉल के तहत मुख्य सचिव के काफिले के साथ उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी जामताड़ा-धनबाद जिला की सीमा तक सम्मानपूर्वक स्कॉर्ट करते हुए गए।

