Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसीआईएल में प्रमोशन विवाद: सीएमडी पीए सुरोजित दास पर उठे सवाल, मजदूरों ने जांच की मांग
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    यूसीआईएल में प्रमोशन विवाद: सीएमडी पीए सुरोजित दास पर उठे सवाल, मजदूरों ने जांच की मांग

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूसीआईएल में प्रमोशन विवाद: सीएमडी पीए सुरोजित दास पर उठे सवाल, मजदूरों ने जांच की मांग

    राष्ट्र संवाद मुख्य संवाददाता

    जादूगोड़ा।यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) में सीएमडी के पीए सुरोजित दास की तेज़ प्रमोशन पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट सुनील मुर्मू और मजदूरों ने आरोप लगाया कि दास ने पद का दुरुपयोग कर अब तक 11 प्रमोशन हासिल किए, जबकि अन्य कर्मचारी चार-पाँच प्रमोशन तक ही सीमित रह गए।

    दास की नियुक्ति कैजुअल मजदूर के रूप में हुई थी, लेकिन सामान्य प्रक्रिया से हटकर वे लगातार तरक्की पाते हुए अतिरिक्त प्रबंधक तक पहुँच गए। मजदूरों का कहना है कि उन्होंने न केवल खुद को लाभ पहुँचाया, बल्कि परिजनों को भी नौकरी दिलवाई और बेटी के लिए विशेष वैकेंसी निकालने की कोशिश की, जिसे विरोध के बाद रोका गया।

    दास का नाम हाल ही में उजागर हुए टीए-डीए घोटाले से भी जोड़ा जा रहा है। आरोप है कि उनका दबदबा इतना है कि गवाह स्वतंत्र रूप से बयान देने से डरते हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट सुनील मुर्मू ने मांग की कि जब तक जांच चल रही है, दास को सीएमडी कार्यालय से हटाया जाए और उनके पूरे प्रमोशन रिकॉर्ड की जांच की जाए। मजदूर संगठनों ने भी इस मुद्दे पर कंपनी प्रबंधन की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। सुरोजित दास का प्रमोशन विवाद अब यूसीआईएल प्रबंधन के लिए नई मुश्किलें खड़ी करता दिख रहा है।

    मजदूरों ने जांच की मांग यूसीआईएल में प्रमोशन विवाद: सीएमडी पीए सुरोजित दास पर उठे सवाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूसीआईएल तुरामडीह माइंस में करंट से ठेका मजदूर की मौत, सुरक्षा लापरवाही पर उठे सवाल
    Next Article जादूगोड़ा का इचड़ा गांव बना साइबर अपराधियों का नया अड्डा, युवाओं की अचानक दौलत पर ग्रामीणों के सवाल

    Related Posts

    घाटशिला में सारदा नेत्रालय का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक नेत्र चिकित्सा

    July 23, 2026

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    July 23, 2026

    रामगढ़ गोला अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक कर्मी के निलंबन और सभी अधिकारियों-कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश।।

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    घाटशिला में सारदा नेत्रालय का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक नेत्र चिकित्सा

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रामगढ़ गोला अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक कर्मी के निलंबन और सभी अधिकारियों-कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश।।

    गिरिडीह NEET-2026 विवाद पर गरजा झामुमो, दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गिरिडीह के टावर चौक पर फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

    सरायकेला मौसीबाड़ी में दिखे विष्णु के भव्य अवतार

    संवेदनशील इलाकों का एसपी ने किया निरीक्षण, अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश*

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    रांची में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे, ईंट, अंडे और पानी की बोतलें चलीं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.