सरयू राय ने 1 करोड़ 96 लाख की योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
1 करोड़ 55 लाख से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन, 41 लाख की योजनाओं का शिलान्यास
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को डिमना चौक के समीप आयोजित कार्यक्रम में कुल 1 करोड़ 96 लाख 52 हजार 226 रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें 1,55,13,020 रुपये की योजनाओं का उद्घाटन तथा 41,39,206 रुपये की योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

उद्घाटन कार्यों में मानगो, शंकोसाई, कुंदर बस्ती, आदर्श नगर, दलमा बेस कॉलोनी, नीलगिरी कालोनी, इन्द्रा कालोनी, बालीगुमा, जाकिरनगर सहित विभिन्न इलाकों में सड़क, नाली, पेवर्स ब्लॉक, डीप बोरिंग, प्रवेश द्वार और मरम्मतिकरण कार्य शामिल हैं।

शिलान्यास की योजनाओं में डिमना रोड, उलीडीह, गौड़ बस्ती, हिल व्यू कालोनी, कालिका नगर, डिमना बस्ती, अंचल कार्यालय मार्ग सहित कई क्षेत्रों में सड़क, नाली, डीप बोरिंग, सौंदर्यीकरण और कलवर्ट निर्माण कार्य किए जाएंगे।

इस अवसर पर सहायक अभियंता मयंक कुमार, कनीय अभियंताद्वय सुबोध कुमार और महेश कुमार के साथ सुबोध श्रीवास्तव, पिंटू सिंह, नीरज सिंह, अमृता मिश्रा, मस्तान सिंह, पप्पू सिंह, संतोष भगत, नीरू सिंह, मुन्ना सिंह, बिजेंद्र सिंह, ममता सिंह, लालू गौड़, विनोद राय, नित्यानंद सिन्हा, श्याम सिंह, अनिमेष सिन्हा, निसार अहमद, सुनील सिंह, सुशील सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ झून्ना, फातिमा शाहीन, संजीव मुखर्जी, राजीव सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।


