दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से मिले अमरप्रीत सिंह काले, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
नई दिल्ली:झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं जम्मू-कश्मीर-लद्दाख प्रभारी तरुण चुग से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान संगठनात्मक विषयों, समसामयिक राष्ट्रीय मुद्दों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। तरुण चुग ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया।
वहीं, अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि तरुण चुग का मार्गदर्शन और अनुभव कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जिससे संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

