एक्सएलआरआइ की टीम सामर्थ्य ने केपीएस कदमा में किया ‘पाखी’ का आयोजन किशोरियों को माहवारी स्वच्छता पर किया जागरूक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 16 सितंबर। एक्सएलआरआइ जमशेदपुर की टीम सामर्थ्य ने केरला पब्लिक स्कूल, कदमा में अपनी प्रमुख सामाजिक पहल ‘पाखी’ का आयोजन किया। मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (एमटीएमसी) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में 11 वर्ष से अधिक आयु की 120 छात्राओं ने भाग लिया। मेडिकल छात्रों रुहानी, अंजन और टीम ने इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से माहवारी स्वच्छता, पोषण और मानसिक स्वास्थ्य पर मार्गदर्शन दिया। एक्सएलआरआइ टीम के नेहाल, सम्यक, अंशी और अनुश्ठा ने आयोजन को सफल…
Author: dhiraj Kumar
अग्रसेन जयंती समारोह 2025 के सप्ताहव्यापी कार्यक्रम का भव्य आगाज ट्रेजर हंट और श्याम भजन व प्रसाद से हुई शुरुआत टीम ब्लैक बनी विजेता, ऑपरेशन सिंदूर की प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक किया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 16 सितंबर। पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में अग्रसेन जयंती समारोह 2025 के सप्ताहव्यापी कार्यक्रमों का शुभारंभ रविवार को रोमांचक ट्रेजर हंट प्रतियोगिता से हुआ। यह आयोजन अग्रवाल युवा मंच और लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर प्रीमियम के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। टीम ब्लैक विजेता रही, जिन्होंने खजाने के साथ ₹11,000 की राशि…
जनहित मुद्दों पर जिला कांग्रेस ने उपायुक्त से की मुलाकात राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जनहित की सात सूत्रीय समस्याओं के समाधान को लेकर कांग्रेस का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में जिला अपर उपायुक्त भागीरथ प्रसाद से मिला। जिलाध्यक्ष दुबे ने बताया कि दक्षिण छोटागोविन्दपुर पंचायत में सुभाष नगर, खाखडीपाड़ा, पहाड़ी नाला निर्माण तथा पेवर ब्लॉक द्वारा 50 मीटर सड़क निर्माण कार्य जरूरी है। इसी तरह मुसाबनी प्रखंड के चापड़ी गाँव में सिंचाई नाला निर्माण से किसानों को लाभ मिलेगा। अनुसूचित जाति/जनजाति एवं भूमिहीन लोगों को जाति…
कैंसर मरीज की जान बचाने के लिए सुनील आनंद ने किया 49वां प्लेटलेट दान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के रिलीफ कोऑर्डिनेटर सुनील आनंद ने एक महीने के अंतराल में 49वां सिंगल डोनर प्लेटलेट (SDP) दान किया। उनका ब्लड ग्रुप O-नेगेटिव है, जो एक दुर्लभ रक्त समूह है। सुनील आनंद ने कहा कि रक्तदान जीवन बचाने का सबसे बड़ा पुण्य है और इसका कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि रक्त बर्बाद न करें, जरूरतमंदों के लिए दान करें। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के प्रयास से अब तक कई मरीजों…
टाटा ब्लूस्कोप स्टील में बोनस समझौता संपन्न, 98 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : टाटा ब्लूस्कोप स्टील मैनेजमेंट और यूनियन के बीच बोनस समझौता संपन्न हुआ। यूनियन के निवेदन पर मैनेजमेंट ने पुराने बोनस फॉर्मूला पर ही सहमति जताई, जबकि यह फॉर्मूला पिछले वित्तीय वर्ष तक ही वैध था। इस समझौते के तहत कुल बोनस राशि 52,36,320 रुपये तय की गई है, जिसे 98 यूनियनकर्मियों के बीच वितरित किया जाएगा। इसमें न्यूनतम बोनस राशि 33,382 रुपये, अधिकतम 80,219 रुपये और औसतन 53,892 रुपये प्रति कर्मचारी मिलेगा। समझौते पर टाटा ब्लूस्कोप स्टील प्रबंधन की ओर से MD- प्रवीण…
जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की बैठक सम्पन्न, समाजसेवी पवन सिंह बने संरक्षक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: सोनारी गुरुद्वारा परिसर में सोमवार को जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति को और सशक्त बनाने के लिए समाजसेवियों को जोड़ा जाएगा। इसी क्रम में उपाध्यक्ष नीरज सिंह की पहल और महासचिव आशुतोष सिंह की घोषणा पर समाजसेवी पवन सिंह को समिति का संरक्षक मनोनीत किया गया। उपस्थित सदस्यों ने उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। समिति ने विश्वास जताया कि पवन सिंह…
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा कोल्हान प्रमंडलीय बैठक सम्पन्न, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम पर जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की कोल्हान प्रमंडलीय बैठक सोमवार को भालूबासा स्थित मुखी समाज सामुदायिक भवन में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष व सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन दास मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष परेश मुखी ने की। बैठक की शुरुआत माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुई। स्वागत भाषण परेश मुखी ने दिया और संचालन महामंत्री पी.के. करवा ने किया। प्रदेश अध्यक्ष किशुन दास ने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के तहत अनुसूचित जाति बस्तियों…
झामुमो नेता बबन राय की पत्नी के निधन पर विधायक मंगल कालिंदी सोनारी आवास पर मिल सांत्वना व्यक्त किया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष बबन राय की पत्नी के निधन पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी सोमवार को झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ उनके सोनारी स्थित आवास पर जाकर मिले और सांत्वना व्यक्त किया । राय की पत्नी काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज पूना के किसी हॉस्पिटल में चल रहा था , जहां उनका निधन इलाज के दौरान ही हो गया । सोनारी स्थित श्री राय के…
दुर्गापूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न, प्रशासन ने सहयोग की अपील की राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: टाउन हॉल, सिदगोड़ा में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में रूरल एसपी ऋषभ गर्ग, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और केंद्रीय शांति समिति के सदस्य मौजूद थे। बैठक में दुर्गापूजा के दौरान विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति, महिला आरक्षियों की तैनाती, सड़क मरम्मत, ड्रॉप गेट और विसर्जन घाट की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त…
उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में खाद्यान्न वितरण में धीमी प्रगति पर अप्रसन्नता जताते हुए सितंबर माह में शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में धान अधिप्राप्ति, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, झारखंड खाद्य सुरक्षा योजना, राशन कार्ड इकेवाइसी, नमक-चीनी-चना दाल वितरण एवं पीएमजीएस पोर्टल पर लंबित मामलों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने लंबित किसानों को बोनस भुगतान शीघ्र करने, अयोग्य राशन कार्डधारियों की पहचान कर डिलिशन करने तथा योग्य लाभुकों को किसी…
