उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में खाद्यान्न वितरण में धीमी प्रगति पर अप्रसन्नता जताते हुए सितंबर माह में शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में धान अधिप्राप्ति, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, झारखंड खाद्य सुरक्षा योजना, राशन कार्ड इकेवाइसी, नमक-चीनी-चना दाल वितरण एवं पीएमजीएस पोर्टल पर लंबित मामलों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने लंबित किसानों को बोनस भुगतान शीघ्र करने, अयोग्य राशन कार्डधारियों की पहचान कर डिलिशन करने तथा योग्य लाभुकों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने का निर्देश दिया।

बैठक में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राहुल आनंद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फीकार अंसारी समेत सभी एमओ एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

