Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुर्गापूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न, प्रशासन ने सहयोग की अपील की
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    दुर्गापूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न, प्रशासन ने सहयोग की अपील की

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 15, 2025Updated:September 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुर्गापूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न, प्रशासन ने सहयोग की अपील की

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: टाउन हॉल, सिदगोड़ा में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में रूरल एसपी ऋषभ गर्ग, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और केंद्रीय शांति समिति के सदस्य मौजूद थे। बैठक में दुर्गापूजा के दौरान विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति, महिला आरक्षियों की तैनाती, सड़क मरम्मत, ड्रॉप गेट और विसर्जन घाट की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई।

    उपायुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर दुरुस्त की जाएंगी। उन्होंने पंडालों में जनरेटर, माइकिंग सिस्टम, पार्किंग स्थल और सीसीटीवी जांच सुनिश्चित करने की बात कही। Wएसएसपी ने महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए महिला वॉलंटियर्स की नियुक्ति, विद्युत व अग्निशमन विभाग से एनओसी लेने और सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने की अपील की।

    प्रशासन ने पंडाल क्षमता नियंत्रित रखने, अलग प्रवेश-निकास द्वार बनाने, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, वॉलंटियर्स की सूची थाना को देने, खोया-पाया की व्यवस्था और फर्स्ट एड बॉक्स रखने का निर्देश दिया। बैठक में जेएनएसी, बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने जिलेवासियों से सहयोग कर शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से दुर्गापूजा संपन्न कराने की अपील की।

    दुर्गापूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न प्रशासन ने सहयोग की अपील की
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक
    Next Article झामुमो नेता बबन राय की पत्नी के निधन पर विधायक मंगल कालिंदी सोनारी आवास पर मिल सांत्वना व्यक्त किया

    Related Posts

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.