भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा कोल्हान प्रमंडलीय बैठक सम्पन्न, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम पर जोर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की कोल्हान प्रमंडलीय बैठक सोमवार को भालूबासा स्थित मुखी समाज सामुदायिक भवन में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष व सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन दास मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष परेश मुखी ने की। बैठक की शुरुआत माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुई। स्वागत भाषण परेश मुखी ने दिया और संचालन महामंत्री पी.के. करवा ने किया।

प्रदेश अध्यक्ष किशुन दास ने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के तहत अनुसूचित जाति बस्तियों में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सेवा से जुड़े कार्य किए जाएंगे। बैठक को महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, उपाध्यक्ष बबुआ सिंह और अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। बैठक में तीनों जिलों — पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर — के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम प्रभारी मुजीम मुखी ने किया।


