कैंसर मरीज की जान बचाने के लिए सुनील आनंद ने किया 49वां प्लेटलेट दान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के रिलीफ कोऑर्डिनेटर सुनील आनंद ने एक महीने के अंतराल में 49वां सिंगल डोनर प्लेटलेट (SDP) दान किया। उनका ब्लड ग्रुप O-नेगेटिव है, जो एक दुर्लभ रक्त समूह है।

सुनील आनंद ने कहा कि रक्तदान जीवन बचाने का सबसे बड़ा पुण्य है और इसका कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि रक्त बर्बाद न करें, जरूरतमंदों के लिए दान करें। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के प्रयास से अब तक कई मरीजों की जान प्लेटलेट दान से बचाई जा चुकी है।


