जिला कांग्रेस ने बिजली समस्याओं पर महाप्रबंधक से की वार्ता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बिजली विभाग के महाप्रबंधक से मिला और नौ सूत्रीय बिजली समस्याओं के समाधान की मांग की। दुबे ने जर्जर पोल बदलने, नई केबल लगाने, अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर की स्थापना, स्ट्रीट लाइट लगाने, वृक्ष की टहनियां हटाने और कई गांवों में विद्युतिकरण कराने की मांग रखी। महाप्रबंधक ने सभी समस्याओं का त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में राजकिशोर यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, लड्डन खान समेत कई कांग्रेसी नेता शामिल थे।
Author: dhiraj Kumar
समय कंस्ट्रक्शन दे रहा फ्लैट बुकिंग पर 7.3% छूट राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। समय कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड आदित्यपुर के हरिओम नगर में 6 ब्लॉकों में 2BHK और 3BHK फ्लैट बना रहा है। दुर्गा पूजा व दीपावली को देखते हुए कंपनी फ्लैट बुकिंग पर 7.3% छूट दे रही है। साकची में संवाददाता सम्मेलन में कंपनी के डायरेक्टर राम प्रकाश पांडे ने बताया कि फ्लैट्स में स्विमिंग पूल, गार्डन, क्लब हाउस, सीनियर सिटिजन वॉकवे, सीसीटीवी और सिक्योरिटी गार्ड की सुविधा रहेगी। फ्लैट्स को सोलर पावर से बिजली आपूर्ति भी की जाएगी।
टीम पीएसएफ ने बनाया 1655 एसडीपी रक्तदान का रिकॉर्ड राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 16 सितंबर। एफेरेसिस जागरूकता दिवस पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर में टीम पीएसएफ ने दो एसडीपी रक्तदान कर 1655 यूनिट एसडीपी रक्तदान का रिकॉर्ड पूरा किया। टाटा स्टील कर्मी भगवान सिंह और कमल कुमार घोष ने रक्तदान कर इस उपलब्धि को हासिल किया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मौके पर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, डॉ. लव बहादुर सिंह, तकनीशियन अनुप श्रीवास्तव और टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।
जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं, कई मामलों का तत्काल समाधान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 16 सितंबर। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने भूमि विवाद, चिकित्सा सहायता, सड़क निर्माण, वेतन भुगतान, अवैध कब्जा, पेंशन भुगतान, प्रमाण पत्र निर्गत जैसी समस्याएं रखीं। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कई आवेदनों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य…
खूंटी, चाईबासा और चांडिल में बार भवन का शिलान्यास राष्ट्र संवाद संवाददाता खूंटी : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को खूंटी कचहरी परिसर में खूंटी, चाईबासा और चांडिल के प्रस्तावित बार भवन का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान सहित न्यायाधीशगण मौजूद रहे। चाईबासा और चांडिल के बार भवन का ऑनलाइन शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य आने वाले तीन वर्षों में सभी जिलों में सुंदर और सुव्यवस्थित बार भवन बनाना है। इसके लिए 132 करोड़ 84 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा…
एमजीएम अस्पताल में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त आदेश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 16 सितंबर। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने एमजीएम अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं देने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने ओपीडी समय पर चलाने, चिकित्सक व पारा मेडिकल स्टाफ की ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित करने, दवाओं का पर्याप्त भंडार रखने, ट्रॉली बॉय व सहायक स्टाफ की तैनाती, एक्स-रे मशीनें चालू करने और यूएसजी यूनिट में कतार प्रबंधन लागू करने के आदेश दिए। उपायुक्त ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, पार्किंग व्यवस्था 15 दिन में दुरुस्त करने और अनाधिकृत प्रवेश पर रोक…
बागुनहातु चौक पर शराब दुकान खोले जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने विधायक पूर्णिमा साहू से की मुलाकात पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को लिखा पत्र, दुकान दूसरे जगह शिफ्ट करने की माँग की राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिदगोड़ा थाना अंतर्गत घनी आबादी वाले बागुनहातु चौक पर शराब की दुकान खोलने से स्थानीय निवासियों में गहरी नाराज़गी देखी जा रही है। महिलाओं, बच्चों और युवाओं पर इसके दुष्प्रभाव की आशंका को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने विधायक पूर्णिमा साहू से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं और दुकान को अन्यत्र शिफ्ट करने की…
टीएसजेडएस कर्मचारियों को 8.33% बोनस, ₹4.37 लाख होगा वितरण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 16 सितंबर। टाटा स्टील जूलॉजिकल सोसाइटी (TSZS) ने वर्कर्स यूनियन के साथ बोनस समझौता किया। समझौते के तहत 21 कर्मचारियों को 2024-25 के लिए कुल वेतन (बेसिक+VDA) पर 8.33% बोनस मिलेगा। समझौते में न्यूनतम राशि ₹12,200 और अधिकतम ₹20,250 तय की गई है। अधिकतम सीमा पार करने वालों को ₹1,000 अतिरिक्त मिलेगा। कुल ₹4.37 लाख की राशि 2-3 दिनों में कर्मचारियों के खाते में भेजी जाएगी। समझौते पर प्रबंधन की ओर से प्रणय सिन्हा, विकास कुमार, डॉ. नईम अख्तर व डॉ. एम. पॉलित और यूनियन की ओर…
हेमंत सरकार एसडीएम की नियुक्ति करे : सुधीर कुमार पप्पू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। समाजवादी चिंतक अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार से धालभूम अनुमंडल के एसडीएम की नियुक्ति करने का आग्रह किया है। इस अधिवक्ता के अनुसार एसडीम के पास बड़ी जवाबदेही और जिम्मेदारी होती है। प्रशासकीय व्यवस्था के साथ ही उन्हें कार्यपालक दंडाधिकारी के तौर पर कई कार्य संपादित करने होते हैं। प्रभारी एसडीएम से हम यह उम्मीद नहीं कर सकते हैं कि वह उस तरह से त्वरित फैसला ले, जिस तरह से पदेन एसडीएम ले सकते हैं। किराया, अतिक्रमण, विवाद आदि वादों में…
14 से 20 नवंबर तक होगा चौथा बाल मेला क्विज, डिबेट, खेलकूद, बाल फिल्में और स्टेज शो होंगे खास आकर्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में चौथा बाल मेला 14 से 20 नवंबर तक आयोजित होगा। राष्ट्रीय बाल दिवस से अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस तक चलने वाले इस मेले में क्विज, डिबेट, खेलकूद प्रतियोगिता, विज्ञान प्रदर्शनी, कठपुतली शो और हर शाम स्टेज शो का आयोजन होगा। साथ ही बच्चों के लिए बाल फिल्मों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। इस बार जमशेदपुर पूर्वी-पश्चिमी के अलावा आसपास के इलाके के बच्चे, अभिभावक और शिक्षक भी सहभागिता…
