खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से 5 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत, स्थानीय लोगों में आक्रोश मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने प्रशासन से की बात ,उचित मुआवजा दिलाने का आश्वसन भी दी राष्ट्र संवाद संवाददाता बिरसानगर थाना क्षेत्र स्थित आस्था सिटी टाउन में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां खुले सेप्टिक टैंक में गिरकर 5 वर्षीय आदर्श कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। आदर्श मानगो के कुमरुम बस्ती निवासी तपन कुम्भकार का बेटा था, जो मजदूरी करने के लिए अपने बेटे को साथ लेकर आस्था सिटी टाउन आया था।…
Author: dhiraj Kumar
कांग्रेस ने झारखंड के 25 जिलों में किए नए अध्यक्षों की नियुक्ति, पूर्वी सिंहभूम में परविंदर सिंह और सरायकेला में राज बागची को मिली जिम्मेदारी राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड: ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस के 25 जिलों में नए अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। एआईसीसी के जनरल सेक्रेटरी के.सी. वेणुगोपाल ने शनिवार को जारी सूची में कई नए चेहरों को मौका दिया है। पलामू की जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष विमला कुमारी को पलामू जिला कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। घोषित सूची के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप…
परविंदर सिंह बने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परविंदर सिंह की नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष की लहर दौड़ गई है। परविंदर सिंह को जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिले में कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा। परविंदर सिंह ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत एनएसयूआई (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) से की थी और युवा कांग्रेस के सक्रिय नेता रहे हैं। वर्तमान…
बहन से मिलने उसके ससुराल आए भाई की चाकू मारकर हत्या, आरोपी ससुर गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के आदर्शनगर में बीते गुरुवार की रात बिहार के नालंदा से अपने बहन के घर आए भाई को बहन के ससुर ने चाकू मारकर घायल कर दिया गया। आनन फानन में उसे इलाज के लिए परिजनों द्वारा टीएमएच ले जाया गया जहां इलाज के दौरान बीते शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई। शनिवार को इसकी सूचना प्राप्त होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है। इस…
आईडीटीआर आदित्यपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में 89 छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाणपत्र वितरित राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंडो डेनिश टूल रूम, जमशेदपुर में शनिवार को एसटी वर्ग के आईटीआई वोकेशनल कोर्स के छात्रों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अर्का जैन विश्वविद्यालय के डीन डॉ0 अश्विनी कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आरकेएफएल के वरीय प्रबंधक (एचआर) नीरज सिन्हा के अलावा आईडीटीआर के वरीय प्रबंधक (एडमिन एंड अकाउंट्स) आशुतोष कुमार, ट्रेनिंग प्रोग्राम के विभागाध्यक्ष रामबाबू, प्रभारी महाप्रबंधक वाई.के. कंठ आदि उपस्थित थे। समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित…
जिला स्तरीय ट्रायल कुश्ती प्रतियोगिता गम्हरिया में बुधवार को राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया। सरायकेला खरसावां जिला कुश्ती संघ की ओर से आगामी बुधवार, 08 अक्टूबर को गम्हरिया के टीजीएस कॉलोनी स्थित अरुणोदय क्लब प्रांगण में जिला स्तरीय सीनियर स्तरीय पुरुष/ महिला कुश्ती चयन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः नौ बजे से प्रारम्भ होगा। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह और कोच सुरेश नारायण चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिन खिलाड़ियों का चयन फ्री-स्टाइल एवं ग्रिको रोमन शैली निम्न भार वर्गों के लिए होगा वे सभी खिलाड़ी…
यूसीआईएल में नियमों की अनदेखी पर राष्ट्रपति सचिवालय का संज्ञान, डीएई ने मांगा जवाब राष्ट्र संवाद मुख्य संवाददाता जादूगोड़ा: यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) के कार्मिक विभाग में वर्षों से जारी मनमानी और नियमों की अनदेखी पर अब शिकंजा कसना शुरू हो गया है। राष्ट्रपति सचिवालय ने एक शिकायत पर गंभीर संज्ञान लेते हुए डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी (डीएई) से विस्तृत जवाब तलब किया है। इसके बाद यूसीआईएल प्रबंधन ने ट्रांसफर नीति और सतर्कता नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई शुरू कर दी है। नियम क्या कहते हैं और यूसीआईएल में हो रहा उलट केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) और…
नरवापहाड़ में यूसिल का 63वां रक्तदान शिविर, 231 यूनिट रक्त संग्रह — “जीवन बचाने वालों को मिलती है दुआएं” गीत ने जीता दिल राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा: यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) के नरवापहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट प्रबंधन की ओर से शनिवार को नरवापहाड़ क्लब भवन में 63वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में भारी संख्या में कर्मचारियों, महिलाओं और सीआईएसएफ जवानों ने हिस्सा लिया। रक्तदाताओं के उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कुल 231 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ यूसीआईएल के कार्यकारी निदेशक एम.के. सिंघई, जादूगोड़ा ग्रुप ऑफ माइंस के…
कुलडीहा के रमेश दास को सरकारी जमीन अतिक्रमण मामले में 30 अक्टूबर तक ही स्टे आदेश राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। पोटका प्रखंड अंतर्गत कुलडीहा में रमेश दास द्वारा सरकारी जमीन अतिक्रमण मामले में झारखंड उच्च न्यायालय के द्वारा केवल 30 अक्टूबर तक ही स्टे आदेश दिया गया है न की स्थाई रूप से आदेश है। 30 अक्टूबर को पुनः न्यायालय में दोनों पक्षों के दलील सुनने के बाद न्यायालय का आदेश जारी होगा। ज्ञात हो कि कुलडीहा मौजा के खाता नंबर 395, प्लॉट नंबर 318 के सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रमेश दास के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक का दुकान किया गया…
श्री श्री सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी कमेटी सेंटर के द्वारा अष्टमी एवं नवमी के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भव्य आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के श्री श्री सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी कमेटी सेंटर के द्वारा अष्टमी एवं नवमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का काफी भव्य रूप से आयोजन किया गया इस आयोजन में जमशेदपुर के प्रसिद्ध मिसयूजिकल नाइट के द्वारा आर्केस्ट्रा में संगीत का समां बांधा गया जिसमें चक्रधर पुर के गायक शिव के द्वारा काफी बेहतर गाना गया वहीं स्थानीय कलाकार एवं यूसिल के अधिकारी सुकुमार दास के द्वारा गाए हुए गानों से भी लोग…
