Author: dhiraj Kumar

हाथियों का आतंक, जुगिलोंग गांव में किसानों की फसल बर्बाद 15 दिनों से कदला पहाड़ पर डेरा जमाए है झुंड, ग्रामीणों में दहशत राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल : नीमडीह प्रखंड के जुगिलोंग गांव में इन दिनों हाथियों का आतंक छाया हुआ है। पिछले पंद्रह दिनों से कदला पहाड़ में दर्जनों हाथियों का झुंड डेरा डाले हुए है। शाम ढलते ही ये हाथी खेतों में घुस आते हैं और किसानों की दूधभरी धान की फसल को निवाला बना रहे हैं। कई खेतों में तो हाथियों ने पौधों को पैरों तले रौंदकर पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। किसानों की सालभर…

Read More

कुर्मी/कुड़मी महतो को ST सूची में शामिल करने का विरोध, आदिवासी संगठनों ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल: कुर्मी/कुड़मी महतो समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) सूची में शामिल करने के प्रस्ताव के खिलाफ शनिवार को आदिवासी समाज ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन के बैनर तले ईचागढ़, चांडिल, नीमडीह और कुकड़ु प्रखंड के विभिन्न आदिवासी समुदायों के लोगों ने एकजुट होकर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन ईचागढ़ प्रखंड विकास अधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि कुर्मी/कुड़मी महतो को ST सूची में शामिल करना वास्तविक आदिवासी समुदायों…

Read More

मानगो आवास प्लाजा में आगः सरयू राय के  जनसुविधा प्रतिनिधियों ने किया बचाव कार्य राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। शनिवार की शाम मानगो पोस्ट ऑफिस रोड स्थित आवास प्लाजा में स्थित रसराज स्वीट्स के किचेन में दो सिलेंडर फट गये और आग लग गई। आग की लपटें अगल-बगल की 10 दुकानों में भी फैल गई। इस हादसे में तीनव लोग घायल हुए हैं। घायलों में रसराज स्वीट्स के मालिक निताई साहू, कारीगर तपन नामता और एक ग्राहक बच्ची सोनिया घायल हो गए। तपन नामता की स्थिति ज्यादा खराब है। आग लगने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने जमशेदपुर पश्चिमी के…

Read More

क़ौमी सिख मोर्चा ने राहुल गांधी के प्रति आभार जताया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सामाजिक संगठन कौमी सिख मोर्चा ने जिला पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस का अध्यक्ष परविंदर सिंह को बनाने पर कांग्रेस संसदीय दल नेता राहुल गांधी के प्रति आभार जताया है। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह के अनुसार परविंदर सिंह विपरीत परिस्थितियों में कांग्रेस के साथ मजबूती के साथ खड़े रहे। छात्र राजनीति से ही पार्टी एवं संगठन के वफादार सिपाही रहे हैं। पार्टी ने उन पर भरोसा जाते हैं और भविष्य में इसका लाभ कांग्रेस को अवश्य मिलेगा। वे पार्टी के साथ हर वर्ग को जोड़ने…

Read More

मानगो में होटल में सिलिंडर ब्लास्ट, दो मजदूर झुलसे राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के मुंशी मोहल्ला स्थित आवास प्लाजा नामक होटल में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। होटल में रखे दो एलपीजी सिलिंडर अचानक ब्लास्ट हो गए, जिससे देखते ही देखते पूरे होटल में आग लग गई। हादसे में होटल के दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं। बताया…

Read More

पर्यटन विकास को गति देने हेतु जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक सम्पन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद (DTPC) की बैठक आयोजित हुई, जिसमें विधायकों, अधिकारियों व समिति सदस्यों ने जिले के पर्यटन विकास पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में धर्मबहाल क्लस्टर चेंगजोड़ा को हेरिटेज विलेज (श्रेणी-D) घोषित करने का निर्णय लिया गया। वहीं हरीणा मंदिर व रंकीणी मंदिर को श्रेणी-C से श्रेणी-B में अपग्रेड करने और माँ रंकीणी सिद्धपीठ परिसर के सौंदर्यीकरण पर विचार किया गया। इसके अलावा बुरूडीह डैम, डिमना लेक और छोटा बांकी…

Read More

जमशेदपुर में नशा मुक्ति रैली, साकची की सड़कों पर उतरे गायत्री परिवार के सदस्य राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। शांतिकुंज हरिद्वार के राष्ट्रीय अभियान “नशा मुक्त भारत” के तहत गायत्री परिवार नवयुग दल युवा प्रकोष्ठ एवं प्रज्ञा महिला मंडल टाटानगर की ओर से साकची में भव्य नशा मुक्ति रैली निकाली गई। रैली में कार्यकर्ताओं ने पोस्टर-बैनर के माध्यम से नशे के सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक दुष्प्रभाव को प्रदर्शित कर लोगों को जागरूक किया। यह अभियान स्कूलों, कॉलेजों, गांवों व बस्तियों तक दीप यज्ञ, ग्राम तीर्थ यात्रा और जनसंपर्क कार्यक्रमों के जरिए पहुंचाने का लक्ष्य रखता है। कार्यक्रम के अंत…

Read More

एटीएम गार्ड्स ने लगाया डब्ल्यूडब्ल्यूएसओ कंपनी पर शोषण का आरोप जमशेदपुर डब्ल्यूडब्ल्यूएसओ कंपनी के एटीएम गार्ड्स ने डब्ल्यूडब्ल्यूएसओ, एएलसी (चाईबासा) और आरबीओ (जमशेदपुर) पर शोषण करने का आरोप लगाया है। राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय को लिखे एक ज्ञापन में इन एटीएम गार्ड्स ने आरोप लगाया है कि डब्ल्यूडब्ल्यूएसओ कंपनी इनका जबरदस्त शोषण कर रही है। सरकार ने एटीएम गार्ड्स को 783 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान करने का नियम बना रखा है लेकिन कंपनी इन्हें 504 रुपये के हिसाब से ही भुगतान कर रही है। इस ज्ञापन में 34 लोगों के दस्तखत हैं। श्री…

Read More

टाटानगर में “हमारे वोटों की चोरी रोकें” अभियान को जनता का समर्थन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस की ओर से टाटानगर मंडल क्षेत्र में “हमारे वोटों की चोरी रोकें” जन-जागरूकता एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे और मंडल अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा ने किया। आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि मतदाता सूची से नाम गायब होना, डुप्लीकेट प्रविष्टियां और चुनिंदा समुदायों को निशाना बनाना लोकतंत्र की जड़ों पर प्रहार है। उन्होंने चुनाव आयोग से वोटर लिस्ट को फोटो सहित मशीन-रीडेबल प्रारूप में सार्वजनिक करने, गलत…

Read More

जमशेदपुर में शुरू हुई झारखंड-दिल्ली के बीच दृष्टिबाधित क्रिकेट श्रृंखला राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड झारखंड के तत्वावधान में झारखंड और दिल्ली की टीमों के बीच तीन दिवसीय दृष्टिबाधित टी-20 क्रिकेट श्रृंखला का शुभारंभ शनिवार को टेल्को स्थित टाटा मोटर्स क्रिकेट ग्राउंड में हुआ। उद्घाटन पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने किया। विशिष्ट अतिथि श्याम कुमार शर्मा और राजकुमार सिंह ने उद्घाटन स्ट्रोक खेलकर प्रतियोगिता का आरंभ किया। खराब मौसम से मैदान प्रभावित रहा, जिसके कारण उद्घाटन दिवस पर संयुक्त 5 ओवर का दोस्ताना मैच खेला गया। इसमें झारखंड ने 44 रन बनाए जबकि दिल्ली ने…

Read More