Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हाथियों का आतंक, जुगिलोंग गांव में किसानों की फसल बर्बाद 15 दिनों से कदला पहाड़ पर डेरा जमाए है झुंड, ग्रामीणों में दहशत
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हाथियों का आतंक, जुगिलोंग गांव में किसानों की फसल बर्बाद 15 दिनों से कदला पहाड़ पर डेरा जमाए है झुंड, ग्रामीणों में दहशत

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हाथियों का आतंक, जुगिलोंग गांव में किसानों की फसल बर्बाद 15 दिनों से कदला पहाड़ पर डेरा जमाए है झुंड, ग्रामीणों में दहशत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल : नीमडीह प्रखंड के जुगिलोंग गांव में इन दिनों हाथियों का आतंक छाया हुआ है। पिछले पंद्रह दिनों से कदला पहाड़ में दर्जनों हाथियों का झुंड डेरा डाले हुए है। शाम ढलते ही ये हाथी खेतों में घुस आते हैं और किसानों की दूधभरी धान की फसल को निवाला बना रहे हैं। कई खेतों में तो हाथियों ने पौधों को पैरों तले रौंदकर पूरी तरह बर्बाद कर दिया है।

     

    किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी

    ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने रातभर टॉर्च जलाकर और पटाखे फोड़कर हाथियों को भगाने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। समीर सिंह, मिरु सिंह, किरण गोप, रुगरू गोप, हाराधन गोप, अनिल गोप, बिरेन गोप, प्रदीप गोप, विश्वनाथ गोप, गौरी गोप, अना गोप, बबलू गोप, महाबीर गोप, भैरव गोप, रंजीत गोप, मानिक गोप, जीतू गोप, तपन गोप और कंका गोप समेत कई किसानों की फसलें पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं।

     

    किसानों का कहना है कि धान की खेती में उन्होंने मेहनत, समय और रुपये लगाए थे, लेकिन एक ही रात में हाथियों ने उनकी सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया। अब किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

     

    वन विभाग पर ग्रामीणों का आक्रोश

    ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार वन विभाग से मदद की गुहार लगाई, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। किसानों की मांग है कि जल्द से जल्द हाथियों के झुंड को गांव से भगाया जाए और बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिया जाए।

     

    ग्रामीणों का कहना है कि जब तक कदला पहाड़ से हाथियों को नहीं हटाया जाता, तब तक पूरे क्षेत्र की फसलों पर खतरा बना रहेगा। गांव के लोग दहशत में हैं और रातों की नींद उड़ चुकी है।

    ग्रामीणों में दहशत जुगिलोंग गांव में किसानों की फसल बर्बाद 15 दिनों से कदला पहाड़ पर डेरा जमाए है झुंड हाथियों का आतंक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुर्मी/कुड़मी महतो को ST सूची में शामिल करने का विरोध, आदिवासी संगठनों ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
    Next Article श्री श्री सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी कमेटी सेंटर के द्वारा अष्टमी एवं नवमी के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भव्य आयोजन

    Related Posts

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    July 20, 2026

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    July 20, 2026

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव से ही सुलझेंगी जलजमाव और पेयजल की समस्याएं: सरयू राय

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की टेल्को-बिरसानगर इकाई का विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन

    नए तीनों आपराधिक कानूनों पर व्यापक जागरूकता और प्रशिक्षण जरूरी: राजेश शुक्ल

    बागबेड़ा में पाइपलाइन लीकेज व अधूरे कार्य पर कार्रवाई की मांग

    साकची जेल चौक के पास सड़क हादसा: स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत, बाइक से गिरने पर सिर में लगी गंभीर चोट

    फोर लेन सड़क व सिग्नेचर ब्रिज निर्माण का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समयसीमा पर दिया जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.