Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: सामाजिक सरोकारों को समर्पित संस्था “यात्रा – एक नई जीवन की शुरुआत” ने अपना 6वाँ स्थापना दिवस सेवा, संवेदना और मानवता के संदेश के साथ मनाया। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह के नेतृत्व तथा आशुतोष तिवारी एवं उनकी टीम के सहयोग से बाराद्वारी स्थित आशीर्वाद ओल्ड ऐज होम में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भक्ति और श्रद्धा से सराबोर माहौल में बुजुर्गों के साथ आत्मीय पल बिताए गए तथा उनके सम्मान में नाश्ते का वितरण किया गया। संस्था के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों का हालचाल जाना और उन्हें अपनत्व का एहसास कराया।

    इस अवसर पर सन्नी सिंह, चिंटू सिंह, चंदा सिंह राजपूत, साइबर इंस्पेक्टर राजन कुमार, मधुमाला, नमिता उपाध्याय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेखा सिंह, रिंकी अग्रहरी, समरजीत सिंह, रंजीत गुप्ता, गुरप्रीत सिंह गोपी, जगतार सिंह गिल, रेणु देवी, सीमा देवी, प्रदीप मिश्रा और अंजली श्रीवास्तव सहित संस्था के अनेक सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था की अध्यक्ष रीना सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद, बुजुर्ग, असहाय एवं वंचित लोगों के बीच सेवा और सहयोग की भावना को निरंतर आगे बढ़ाना है। उन्होंने सभी सहयोगियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों को जारी रखने का संकल्प दोहराया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह
    Next Article जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    Related Posts

    गरीबों और भूमिहीनों के हक के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे लाल झंडे के सिपाही नंदलाल पंडित

    September 16, 2026

    मोदी के सेवा समर्पण से जुड़े 13 सूत्री कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला

    September 16, 2026

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गरीबों और भूमिहीनों के हक के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे लाल झंडे के सिपाही नंदलाल पंडित

    मोदी के सेवा समर्पण से जुड़े 13 सूत्री कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    ओजोन परत की सुरक्षा से ही सुरक्षित रहेगा भविष्य

    बाढ़ राहत सामग्री वितरण में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग

    जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने मिशन शक्ति योजना अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया

    निरसा में पुलिस मुठभेड़, निखार और नीरज सिंह हत्याकांड का आरोपी शूटर सागर घायल

    बखरी में गूंजा पत्रकार एकता का स्वर:सहरसा में पत्रकार से मारपीट के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च

    टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई विश्वकर्मा पूजा

    कल विश्वकर्मा पूजा, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.