Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJuly 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित पुराने एमजीएम अस्पताल के सामने सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ युवक कथित तौर पर चापड़ लेकर एक दुकानदार के पास पहुंचे और उससे रंगदारी की मांग करने लगे। दुकानदार द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर आरोप है कि बदमाशों ने उस पर चापड़ से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

    घायल दुकानदार बिचुन शर्मा ने बताया कि आरोपियों का नेतृत्व नंदू लोहार कर रहा था। उनके अनुसार, युवक दुकान पर पहुंचे और रंगदारी की मांग करने लगे। जब उन्होंने पैसे देने से मना किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते चापड़ से हमला कर दिया। हमले में उनके हाथ में चोट लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर वहां से भागने लगे।

    घटना की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में ले लिया, जबकि उसके अन्य साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

    घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों और लोगों में आक्रोश देखा गया। उनका कहना है कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे व्यापारियों में भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस से इलाके में नियमित गश्त बढ़ाने और फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

    इस मामले में सीतारामडेरा थाना पुलिस के प्रतिनिधि राजा राम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    एक युवक हिरासत में जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग विरोध करने पर चापड़ से हमला
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*
    Next Article नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का पहला दिन

    Related Posts

    आज जरूरत बुनकरों की आय बढ़ाने की हैःराज्यपाल 13वें हस्तकरघा दिवस पर

    August 7, 2026

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    August 7, 2026

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आज जरूरत बुनकरों की आय बढ़ाने की हैःराज्यपाल 13वें हस्तकरघा दिवस पर

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.