रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)
जमशेदपुर: सामाजिक सरोकारों को समर्पित संस्था “यात्रा – एक नई जीवन की शुरुआत” ने अपना 6वाँ स्थापना दिवस सेवा, संवेदना और मानवता के संदेश के साथ मनाया। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह के नेतृत्व तथा आशुतोष तिवारी एवं उनकी टीम के सहयोग से बाराद्वारी स्थित आशीर्वाद ओल्ड ऐज होम में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भक्ति और श्रद्धा से सराबोर माहौल में बुजुर्गों के साथ आत्मीय पल बिताए गए तथा उनके सम्मान में नाश्ते का वितरण किया गया। संस्था के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों का हालचाल जाना और उन्हें अपनत्व का एहसास कराया।

इस अवसर पर सन्नी सिंह, चिंटू सिंह, चंदा सिंह राजपूत, साइबर इंस्पेक्टर राजन कुमार, मधुमाला, नमिता उपाध्याय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेखा सिंह, रिंकी अग्रहरी, समरजीत सिंह, रंजीत गुप्ता, गुरप्रीत सिंह गोपी, जगतार सिंह गिल, रेणु देवी, सीमा देवी, प्रदीप मिश्रा और अंजली श्रीवास्तव सहित संस्था के अनेक सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था की अध्यक्ष रीना सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद, बुजुर्ग, असहाय एवं वंचित लोगों के बीच सेवा और सहयोग की भावना को निरंतर आगे बढ़ाना है। उन्होंने सभी सहयोगियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों को जारी रखने का संकल्प दोहराया।

