Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साकची जेल चौक के पास सड़क हादसा: स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत, बाइक से गिरने पर सिर में लगी गंभीर चोट
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    साकची जेल चौक के पास सड़क हादसा: स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत, बाइक से गिरने पर सिर में लगी गंभीर चोट

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJuly 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साकची जेल चौक के पास सड़क हादसा: स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत, बाइक से गिरने पर सिर में लगी गंभीर चोट

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: शहर के साकची थाना क्षेत्र स्थित जेल चौक के पास सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका की मौत हो गई। मृतका की पहचान प्राथमिक विद्यालय एदेलबेड़ा में कार्यरत रजनीगंधा दास के रूप में हुई है। वह अपने पति के साथ बाइक से स्कूल जा रही थीं, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर पड़ीं।

    हादसे के दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लगी। बताया जा रहा है कि उन्होंने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन गिरने का झटका इतना तेज था कि हेलमेट क्षतिग्रस्त हो गया और उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आईं।

    घटना के तुरंत बाद उनके पति सुशील दास, जो टाटा स्टील में कार्यरत हैं, उन्हें इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार, रजनीगंधा दास प्रतिदिन इसी मार्ग से अपने विद्यालय जाया करती थीं। सोमवार को भी वह नियमित रूप से ड्यूटी के लिए निकली थीं, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया। उनके परिवार में पति के अलावा एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटा मुंबई में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुका है, जबकि बेटी बेंगलुरु में एमबीए की पढ़ाई कर रही है। दोनों के जमशेदपुर पहुंचने के बाद मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    इधर, शिक्षिका के निधन की खबर से शिक्षा जगत में शोक की लहर है। झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि रजनीगंधा दास एक समर्पित, कर्तव्यनिष्ठ और सभी के साथ सहज व्यवहार रखने वाली शिक्षिका थीं। उनके असामयिक निधन से शिक्षक समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

    बाइक से गिरने पर सिर में लगी गंभीर चोट साकची जेल चौक के पास सड़क हादसा: स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफोर लेन सड़क व सिग्नेचर ब्रिज निर्माण का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समयसीमा पर दिया जोर
    Next Article बागबेड़ा में पाइपलाइन लीकेज व अधूरे कार्य पर कार्रवाई की मांग

    Related Posts

    बाढ़ में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन

    September 16, 2026

    नेहा बोरा के अमर्यादित बयान पर रत्नाकर सिंह ने की कार्रवाई की मांग

    September 16, 2026

    क्या रूस-यूक्रेन युद्ध थमने की राह खुल रही है?

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाढ़ में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन

    नेहा बोरा के अमर्यादित बयान पर रत्नाकर सिंह ने की कार्रवाई की मांग

    राजशेखर व्यास: संस्मरण साहित्य के प्रतिष्ठित हस्ताक्षर और उनका विराट योगदान

    क्या रूस-यूक्रेन युद्ध थमने की राह खुल रही है?

    मदद का हाथ बढ़ाने की हिम्मत खो चुके हैं हम! संदीप साळवे की मौत ने साबित कर दिया

    बीजेपी की जीत में छिपा 2028 का सियासी अलार्म

    विश्व ओजोन दिवस: पृथ्वी के सुरक्षा कवच ओजोन का संरक्षण आवश्यक

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.