दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न, उपायुक्त ने जताया आभार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । पूर्वी सिंहभूम जिले में दुर्गा पूजा का समापन पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतिमा विसर्जन सहित सभी कार्यक्रम प्रशासनिक तैयारी और सामुदायिक सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिला एवं पुलिस प्रशासन, पूजा समितियों, केंद्रीय शांति समिति, एडीआरएफ, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स, दंडाधिकारियों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ आम लोगों, स्वयंसेवकों और मीडिया की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। पूजा समितियों द्वारा दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और…
Author: dhiraj Kumar
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई ‘प्रोजेक्ट उल्लास’ के तहत आगामी दो दिवसीय शिविर के सफल आयोजन को लेकर बैठक मिर्गी मरीजों के उपचार हेतु पटमदा सीएचसी में 9 और 10 अक्टूबर को शिविर प्रस्तावित, तैयारियों को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम की पहल प्रोजेक्ट उल्लास के अंतर्गत आगामी 9 एवं 10 अक्टूबर 2025 को एपिलेप्सी (मिर्गी) कैम्प का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी), पटमदा में किया जाना है। इस विशेष स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने स्वास्थ्य विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा…
गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने भक्तों को बांटा प्रसाद व शरबत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग की ओर से 2 अक्टूबर गुरूवार को गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के साथ विजयादशमी के अवसर पर विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष चिन्ना राव ने किया। शुरुआत गांधीजी और शास्त्रीजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। इसके बाद साकची पलंग मार्केट और विसर्जन जुलूस में शामिल मां दुर्गा के भक्तों के बीच चना-गुड़, शरबत और जल का वितरण किया गया। इस सेवा कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ और…
आदिवासी कुड़मि समाज ने रेल टेका आंदोलन की समीक्षा बैठक में सरकार से एसटी की मांग पुनः दोहराई राष्ट्र संवाद संवाददाता आदिवासी कुड़मि समाज के केंद्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर महतो की अध्यक्षता में तीनों राज्यों के 100 जगहों पर हुए रेल टेका व डहर छेंका आंदोलन की समीक्षा बैठक देवेंद्र सेवा सदन, कागलनगर, सोनारी में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के बुद्धिजीवी, युवा एवं महिला प्रतिनिधि उपस्थित थे। आज की समीक्षा बैठक में झारखंड, ओडिशा और बंगाल—तीनों राज्यों से समाज के लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य वक्ता समाज के मूलखूंटी मूलमानता अजीत प्रसाद…
सरयू राय ने करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को अपनी विधायक निधि से 1 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत से क्रियान्वित होने वाली 30 योजनाओं का शिलान्यास किया। शिलान्यास का यह कार्यक्रम मानगो नगर निगम में संपन्न हुआ। विधायक श्री राय ने 15वें वित्त आयोग, नगर विकास विभाग और विधायक निधि के मद से 2 करोड़ 5 लाख 26 हजार रुपए की राशि से क्रियान्वित योजनाओं का उद्घाटन भी किया। जिन योजनाओं का उन्होंने उद्घाटन किया, उनमें कदमा के शास्त्रीनगर के ब्लॉक नं. 2,…
लखनऊ में 14 साल के बच्चे की आत्महत्या, ऑनलाइन गेम में 13 लाख हारने के बाद मौत झारखंड कनेक्शन आया सामने, घाटशिला से पकड़ा गया युवक राष्ट्र संवाद संवाददाता लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में 14 साल के एक बच्चे ने ऑनलाइन गेम फ्री फायर (Free Fire) में लगभग 13 लाख रुपये हारने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना करीब 15 दिन पुरानी बताई जा रही है। बच्चे के पिता सुरेश ने मोहनलालगंज थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। एफआईआर (373/2025) में आईपीसी की धारा 108 और आईटी एक्ट की धारा 66D…
लिंक रोड कदमा में चैन स्नैचिंग की घटना, मार्निंग वॉकिंग ग्रुप ने की कड़ी निंदा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । लिंक रोड कदमा में सुबह हुई चैन स्नैचिंग की घटना की मार्निंग वॉकिंग एंड जॉगिंग ग्रुप के प्रमुख सुधीर कुमार पप्पू ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि सुबह के समय बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष वॉकिंग करते हैं और पूर्व में भी यहां कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि सुबह के समय सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए तथा लिंक रोड पर मोबाइल टाइगर पुलिस और पेट्रोलिंग पुलिस…
मूलचंद साहू पर हमला व धमकी का आरोप, मामला दर्ज राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । मूलचंद साहू पर गुंडागर्दी का आरोप लगा है। गुरुवार दोपहर 3:30 बजे सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में शिव शंकर सिंह के भाई राजेश सिंह बम पर उन्होंने हमला कर जान से मारने की धमकी दी। राजेश सिंह बम ने बताया कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मूलचंद साहू से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे थे, तभी साहू ने उन्हें गाली-गलौज कर मारपीट की और धमकी दी। उन्होंने जातिसूचक टिप्पणी भी की और कहा कि “आने वाले 25 साल तक राज्य पर हमारा ही दबदबा रहेगा।” …
गांधी-शास्त्री जयंती पर कुष्ठ रोगियों के बीच फल वितरण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।झारखंड चेतना मंच के तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित अंत्योदय आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड चेतना मंच के अध्यक्ष सुरेश धारी ने की। इस अवसर पर गांधी और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा आश्रम में रह रहे कुष्ठ रोगियों के बीच फल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरायकेला बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश और राष्ट्रीय…
दीपक कुमार बने ‘चेंज मेकर’ सह जमशेदपुर सीटी एम्बेसडर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : जमशेदपुर के फिटनेस उत्साही धावक दीपक कुमार को अंतरराष्ट्रीय संस्था WRRIC AROKKIYAM FOUNDATION ने ‘चेंज मेकर’ (Change Maker) बनने के लिए आमंत्रित किया है। संस्था के संस्थापक एवं निदेशक अपू दास ने पत्र भेजकर कहा कि दीपक कुमार की सक्रियता और समाज के लिए स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ा योगदान संगठन के लिए प्रेरणादायक है। उनका जुड़ाव “ Stay Healthy Always ” (हमेशा स्वस्थ रहें) संदेश को विश्वभर में पहुँचाने में सहायक होगा। फाउंडेशन द्वारा आयोजित “ Walk Run Ride in Celebration (WRRIC) ” कार्यक्रम ने बीते…
