Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गांधी-शास्त्री जयंती पर कुष्ठ रोगियों के बीच फल वितरण
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गांधी-शास्त्री जयंती पर कुष्ठ रोगियों के बीच फल वितरण

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गांधी-शास्त्री जयंती पर कुष्ठ रोगियों के बीच फल वितरण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।झारखंड चेतना मंच के तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित अंत्योदय आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड चेतना मंच के अध्यक्ष सुरेश धारी ने की। इस अवसर पर गांधी और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा आश्रम में रह रहे कुष्ठ रोगियों के बीच फल का वितरण किया गया।

     

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरायकेला बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश और राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शारदा देवी उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और शास्त्री जी की शख्सियत विश्व के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर ही समाज में अहिंसा, अमन-चैन और स्वदेशी की भावना को आगे बढ़ाया जा सकता है। आज भी गांधी जी के विचार और सिद्धांत उतने ही प्रासंगिक हैं जितने सौ साल पहले थे।

     

    विदित हो कि यह कार्यक्रम पिछले 25 वर्षों से लगातार झारखंड चेतना मंच द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

     

    कार्यक्रम में अधिवक्ता अनिल सिंह, राहुल यादव, समरेंद्र नाथ तिवारी, संजीव द्विवेदी, मनोज कुमार सिंह, इंजीनियर अशोक कुमार, गुप्तेश्वर झा, धर्मनाथ शर्मा, योगेंद्र प्रसाद और सतीश सिन्हा समेत अनेक लोग मौजूद थे। संचालन सुबोध शरण ने किया।

    गांधी-शास्त्री जयंती पर कुष्ठ रोगियों के बीच फल वितरण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदीपक कुमार बने ‘चेंज मेकर’ सह जमशेदपुर सीटी एम्बेसडर
    Next Article मूलचंद साहू पर हमला व धमकी का आरोप, मामला दर्ज

    Related Posts

    जमशेदपुर: हिमांशु हत्याकांड में बड़ी सफलता, भाजपा नेता व डीडी बार मालिक गिरफ्तार

    July 5, 2026

    यूसील में गहराया तनाव: डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार की कार्यशैली पर राष्ट्रीय स्तर तक सवाल

    July 5, 2026

    इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर बहस तेज़: अफवाहों और तथ्यों की पड़ताल

    July 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: हिमांशु हत्याकांड में बड़ी सफलता, भाजपा नेता व डीडी बार मालिक गिरफ्तार

    लोककला की अमर ज्योति: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि

    यूसील में गहराया तनाव: डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार की कार्यशैली पर राष्ट्रीय स्तर तक सवाल

    समाज में क्यों महत्वपूर्ण है संस्कार का मूल्य? जब एक बेटी ने अतिथि में देखा पिता का स्वरूप

    इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर बहस तेज़: अफवाहों और तथ्यों की पड़ताल

    सरायकेला: अवैध बालू उत्खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

    नारायण प्राइवेट आईटीआई का भव्य दीक्षांत समारोह संपन्न

    20.51 लाख की तीन योजनाओं का शिलान्यास, पेयजल व स्वच्छता सुविधा होगी मजबूत

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    पोटका में सरकारी जमीन पर भू-माफिया का फिर कब्जा: अंचल कर्मियों की मिलीभगत उजागर, CO की चुप्पी से बढ़े सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.