पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने गांधी जयंती पर बापू और शास्त्री जी को दी श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, मानगो।गांधी जयंती के अवसर पर मानगो गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व मंत्री ने कहा कि आज हम सभी पूज्य बापू की 156वीं जयंती मना रहे हैं। बापू के सत्य और अहिंसा के बताये मार्ग आज भी हमारे लिए प्रासंगिक हैं। आजादी के आंदोलन में उनके त्याग और बलिदान हम सबको निरंतर…
Author: dhiraj Kumar
छोटा गोविंदपुर में रावण दहन, विधायक सरयू राय ने किया पुतला दहन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । छोटा गोविंदपुर में श्री श्री रावण दहन समिति की ओर से आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और सम्मानित अतिथि भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले की उपस्थिति में रावण का पुतला दहन किया गया। तीर चलाने के साथ ही रावण का पुतला जल उठा और आतिशबाजी से माहौल गूंज उठा। अपने संबोधन में सरयू राय ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि हमें अपने भीतर छिपे रावण को खत्म करना होगा। वहीं अमरप्रीत सिंह काले ने…
समाजसेवी शिव शंकर सिंह का 58वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । कोशिश एक मुस्कान लाने की संस्था के संरक्षक एवं समाजसेवी शिव शंकर सिंह का 58वां जन्मदिन उनके केवल टाउन स्थित कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उन्होंने केक काटा और सभी ने उपहार व शुभकामनाएं दीं। शिव शंकर सिंह ने कार्यकर्ताओं और बुजुर्गों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन के 58 वर्ष पूरे कर उन्होंने संकल्प लिया है कि वे निरंतर समाज सेवा और गरीबों की मदद करते रहेंगे।
बोकारो में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, जिम ट्रेनर सन्नी कुमार गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता बोकारो । बीएस सीट थाना क्षेत्र के कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित फ्लैट संख्या 155 में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। जिम ट्रेनर सन्नी कुमार को कोलकाता से लायी गई युवती निखर प्रवीण के साथ फ्लैट में पकड़ा गया। एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सुदामा दास के नेतृत्व में फ्लैट में छापेमारी की गई। जांच में जिम ट्रेनर के मोबाइल से ऑनलाइन पेमेंट के सबूत मिले, जिसमें ग्राहक ₹1300 का भुगतान करते थे। पूछताछ में पता चला कि निखर प्रवीण इस…
यूसिल अधिकारी की शिकायत पर राष्ट्रपति भवन ने लिया संज्ञान, लंबे समय से जमे अधिकारियों को हटाने के निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर/नई दिल्ली । यूसिल के अधिकारी श्री धर बाबू की शिकायत पर राष्ट्रपति भवन ने संज्ञान लेते हुए 10 से 15 वर्षों से एक ही पद पर जमे अधिकारियों को हटाने का निर्देश दिया है। राष्ट्रपति सचिवालय से अवर सचिव और निजी सचिव को भेजे गए आधिकारिक संचार में इसे गंभीर अनियमितता माना गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ट्रांसफ़र-पोस्टिंग विनियमों और डीओपीटी नीतियों का उल्लंघन कर अधिकारियों को वर्षों तक एक ही पद पर…
माँ दुर्गा का आशीर्वाद समाज में सुख, शांति और समृद्धि लाए : काले दुर्गा पूजा विसर्जन पर अमरप्रीत सिंह काले ने किया भ्रमण, श्रद्धालुओं एवं समितियों को दी शुभकामनाएँ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : दुर्गा पूजा विसर्जन के पावन अवसर पर झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कालीमाटी रोड, बसंत सिनेमा, साकची बड़ा गोलचक्कर एवं बंगाल क्लब सहित विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं हजारों श्रद्धालुओं से भेंट की। इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा माँ दुर्गा पूजा विसर्जन के इस पावन अवसर पर मैं माँ दुर्गा के चरणों में…
अपने अंदर की कुरीतियों को समाप्त करना ही सच्चा रावण दहन है।- अमरप्रीत सिंह काले “अहंकार हमारे सभी सद्गुणों का नाश कर देता है।” काले राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : विजयादशमी के अवसर पर बागुनहातू फुटबॉल मैदान में श्री श्री रावण दहन समिति द्वारा आयोजित भव्य रावण दहन महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे । बरसात के बावजूद मैदानों में उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। बागुनहातू में भक्तिमय वातावरण, गीत-संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक…
कोई भी अखबार निरपेक्ष होकर कहीं विकास की दिशा तय नहीं कर सकताःसरयू राय वरिष्ठ पत्रकार आनंद सिंह की पुस्तक ‘समय के साथ’ का लोकार्पण भारत में हिंदी के अखबार सबसे ज्यादा विकासपरक खबरें छाप रहे हैं-संजय मिश्रा विकासपरक पत्रकारिता जरूरी पर यह काफी खर्चीलाःब्रज भूषण सिंह गांवों-तहसीलों से विकासपरक खबरें ज्यादा आती हैं-जय प्रकाश राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय, प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्रा, न्यू इस्पात मेल के संपादक ब्रज भूषण सिंह, चमकता आईना के संपादक जय प्रकाश राय, राजेंद्र विद्यालय के उपाध्यक्ष एस.के. सिंह और जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्वी सिंहभूम…
नम आंखों और सिंदूर खेला के साथ आशियाना अनंतारा से दुर्गा मां की विदाई राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। विजयदशमी के अवसर पर गुरुवार को आशियाना अनंतारा में मां दुर्गा की प्रतिमा का भावुक माहौल में विसर्जन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक सिंदूर खेला कर माता को विदा किया और अगले वर्ष पुनः आगमन का आह्वान किया। विसर्जन के समय माहौल भावुक हो उठा और कई श्रद्धालु अपनी आंखों के आंसू नहीं रोक पाए। आशियाना अनंतारा के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे सभी निवासी अपने निजी वाहनों से मां दुर्गा की प्रतिमा को लेकर डिमना झील…
छठ घाटों की शीघ्र सफाई की जरूरत जताई संतोष भगत ने जमशेदपुर। आस्था का महापर्व छठ में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा की तैयारी शुरु हो गयी है। राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर उनके उलीडीह मंडल के प्रतिनिधि संतोष भगत ने उलीडीह के विभिन्न छठ घाटों का दौरा किया और छठ घाटों की स्थिति को देखा। संतोष भगत ने अपने मंडल क्षेत्र के छठ घाटों की सफाई के लिए मानगो नगर निगम के संबंधित अधिकारी से शीघ्र सफाई करने का अनुरोध किया है। उन्होंने वर्कर्स काॅलेज छठ घाट, कुँवर बस्ती,…
