पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने गांधी जयंती पर बापू और शास्त्री जी को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, मानगो।गांधी जयंती के अवसर पर मानगो गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व मंत्री ने कहा कि आज हम सभी पूज्य बापू की 156वीं जयंती मना रहे हैं। बापू के सत्य और अहिंसा के बताये मार्ग आज भी हमारे लिए प्रासंगिक हैं। आजादी के आंदोलन में उनके त्याग और बलिदान हम सबको निरंतर प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि गांधी जी ने कभी शस्त्र नहीं उठाया, न ही किसी के प्रति कठोर शब्द बोले, लेकिन सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए उन्होंने अंग्रेजों को देश से खदेड़ने का काम किया। उनके आदर्श और विचारों को समझना और जीवन में उतारना आज की आवश्यकता है।

