पूर्वी सिंहभूम में शुरू हुआ Gram Sampati पोर्टल, योजनाओं में बढ़ेगी पारदर्शिता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की पहल पर पूर्वी सिंहभूम जिले में Gram Sampati पोर्टल (https://jamshedpurgramsampati.in/) लॉन्च किया गया है। इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसहभागिता को सुदृढ़ करना है। पोर्टल पर जिले की सभी योजनाओं की प्रगति, लागत, लाभार्थी और जिम्मेदार एजेंसियों की जानकारी उपलब्ध होगी। प्रत्येक संरचना पर QR कोड लगाया जाएगा, जिसे स्कैन कर नागरिक योजना की स्थिति देख सकेंगे, रेटिंग व सुझाव दे सकेंगे। वर्तमान में पोर्टल पर 1141 प्रविष्टियां दर्ज हैं, जिनमें से 468 योजनाएं संचालित…
Author: dhiraj Kumar
उपायुक्त की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में ओडीएफ प्लस मॉडल गांव, शौचालय निर्माण, गोबर गैस प्लांट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट और हर घर नल जल योजना की प्रगति पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाने और मुसाबनी प्रखंड के सभी गांवों को 10 दिनों के भीतर ओडीएफ प्लस मॉडल गांव घोषित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी बहु-ग्रामीण…
मवेशी चोरी करते रंगे हाथ धराया दो युवक, ग्रामीणों ने जमकर की धुनाई, चार पहिया वाहन से कर रहा था मवेशी की चोरी राष्ट्र संवाद संवाददाता गिरिडीह : गिरिडीह जिले के पीरटांड थाना क्षेत्र के हरलाडीह में शुक्रवार की रात ग्रामीणों ने मवेशी चोरी करते हुए दो युवकों को रंगे हाथ धर लिया. फिर क्या ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और रस्सी से हाथ बांध कर दोनों युवकों की जमकर की धुनाई कर दी. इस दौरान ग्रामीणों ने एक चार पहिया वाहन को भी जब्त कर लिया जिससे मवेशी की चोरी की जा रही थी. इधर घटना की…
जमशेदपुर में फिर सक्रिय स्नैचर गिरोह, 24 घंटे में दो वारदात राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। शहर में एक बार फिर स्नैचर गिरोह सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटे में कदमा थाना क्षेत्र में दो छिनताई की घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार को कदमा-सोनारी लिंक रोड पर मॉर्निंग वॉक कर रहे फुटबॉल खिलाड़ी रामदेव से हथियार के बल पर सोने की चेन लूट ली गई। वहीं शनिवार को फार्म एरिया रोड नंबर 10 पर बाइक सवार बदमाशों ने महिला सुधा राव से मंगलसूत्र और सोने की चेन (कीमत करीब 4 लाख) छीनकर…
छोटा गदरा में आनंद मार्ग का जागरूकता अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। आनंद मार्ग प्रचारक संघ ने छोटा गदरा पंचायत में वस्त्र व भोजन वितरण के साथ लोगों को डायन प्रथा, बलि प्रथा और ओझा-गुनी जैसे अंधविश्वासों के खिलाफ जागरूक किया। प्रचारक सुनील आनंद ने कहा कि परमात्मा भोग या बलि से प्रसन्न नहीं होते, तंत्र-मंत्र से किसी की हत्या संभव नहीं। अंधविश्वास समाज को कमजोर करता है, इसलिए भजन-कीर्तन से आत्मबल बढ़ाएं और बीमारी में अस्पताल का सहारा लें।
नक्सलियों से लोहा लेते हुए एकीकृत बिहार में शहीद हुए एसपी अजय कुमार सिंह को दी गई लोहरदगा में आज श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता लोहरदगा- लोहरदगा के तत्कालीन एसपी अजय कुमार सिंह को आज अजय उद्यान में श्रद्धांजलि दी गई। वर्ष 2000 में एकीकृत बिहार के समय जब नक्सली नक्सलवाद चरम पर था तब एसपी अजय कुमार सिंह की लोहरदगा में पोस्टिंग हुई थी। इसी दरम्यान नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना मिलने पर एसपी पेशरार जंगल गए हुए थे। तभी पहले से घात लगाए हुए नक्सलियों ने एसपी पर हमला कर दिया। इस दौरान लोहरदगा के तत्कालीन एसपी अजय कुमार…
दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान चाकूबाजी, सात लोग घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा: दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान शुक्रवार रात चक्रधरपुर में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें चाकूबाजी की घटना में सात लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना रेलवे हरिजन बस्ती दुर्गा पूजा समिति और एक अन्य पूजा पंडाल के सदस्यों के बीच कहासुनी से शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हरिजन बस्ती के पांच युवकों पर अचानक दर्जनों लोगों ने हमला कर दिया।इस दौरान रिक्की मुखी नामक युवक…
आसियाना आदित्य सोसायटी में दुर्गा महोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। औद्योगिक क्षेत्र स्थित आसियाना आदित्य सोसायटी में नौ दिनों तक चला दुर्गा महोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। नवरात्र महोत्सव की शुरुआत कलश स्थापना के साथ हुई, और उसी दिन विधिवत पूजन-अर्चन संपन्न हुआ। संध्या समय माता की चौकी एवं जागरण का आयोजन भी हुआ, जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय और गरिमामय बना दिया। पूरे महोत्सव के दौरान सोसायटी परिसर धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से सराबोर रहा, महिलाओं ने आकर्षक परिधानों में गरबा और डांडिया प्रस्तुत किए, जबकि बच्चों ने रंग-बिरंगी वेशभूषा…
माँ विंध्यावासिनी सेवा समिति सुन्दरनगर में नम्न आंखों से दी गई मां को विदाई,सिंदूर खेला कर अगले साल फिर से आने का मां को दिया निमंत्रण। राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सुन्दरनगर थाना अंतर्गत जय माँ शक्ति कल्याण मण्डप प्रांगण में लगातार तीसरी बार माँ विंध्यावासिनी सेवा समिति सुन्दरनगर के द्वारा भव्य एवं धूमधाम से विसर्जन किया गया। शारदीय नवरात्र व विजयादशमी का पर्व समाप्त होने के बाद श्रद्धांलुओं नेगुरुवार को माँ दुर्गा की नम्न आँखो से भावभीनी विदाई दी। प्रतिमाओं के विसर्जन के पूर्व पंडाल में पुरोहितों के द्वारा वेद मन्त्रोंच्चारण के साथ माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद…
नागा मंदिर बेलडीह में दुर्गा पूजा शताब्दी समारोह : आस्था, भक्ति और परंपरा का दिव्य संगम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । नागा मंदिर बेलडीह में दुर्गा पूजा का शताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया गया। 1925 से शुरू हुई परंपरा ने इस वर्ष 100 वर्ष पूरे किए। सप्तमी पर 200 भक्तों ने दीप, घंटी, शंख और धुनुची के साथ विशेष भव्य आरती की। समारोह में ट्रस्टियों ने शताब्दी रक्तदाता रविशंकर, स्वैच्छिक रक्तदाता संघ के संस्थापक अध्यक्ष सुनील मुखर्जी और वीबीडीए के मानद सचिव कमल दास का सम्मान किया। साहित्यकार रागिनी भूषण और समाजसेवी शैलजा सुंदरम ने स्मारिका का विमोचन किया। महिला…
