नागा मंदिर बेलडीह में दुर्गा पूजा शताब्दी समारोह : आस्था, भक्ति और परंपरा का दिव्य संगम
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर । नागा मंदिर बेलडीह में दुर्गा पूजा का शताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया गया। 1925 से शुरू हुई परंपरा ने इस वर्ष 100 वर्ष पूरे किए। सप्तमी पर 200 भक्तों ने दीप, घंटी, शंख और धुनुची के साथ विशेष भव्य आरती की।
समारोह में ट्रस्टियों ने शताब्दी रक्तदाता रविशंकर, स्वैच्छिक रक्तदाता संघ के संस्थापक अध्यक्ष सुनील मुखर्जी और वीबीडीए के मानद सचिव कमल दास का सम्मान किया। साहित्यकार रागिनी भूषण और समाजसेवी शैलजा सुंदरम ने स्मारिका का विमोचन किया।
महिला क्लब की अध्यक्ष रीना वेदगिरी और पूर्वी घोष को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। महानवमी को प्रेमा अग्रवाल व टीम की भजन संध्या हुई, वहीं विजय सिंह को सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
पूरे आयोजन का संचालन डॉ. पुष्पा तिवारी ने किया। विजया दशमी पर गाजे-बाजे के साथ भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया।

