Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आसियाना आदित्य सोसायटी में दुर्गा महोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आसियाना आदित्य सोसायटी में दुर्गा महोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आसियाना आदित्य सोसायटी में दुर्गा महोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। औद्योगिक क्षेत्र स्थित आसियाना आदित्य सोसायटी में नौ दिनों तक चला दुर्गा महोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। नवरात्र महोत्सव की शुरुआत कलश स्थापना के साथ हुई, और उसी दिन विधिवत पूजन-अर्चन संपन्न हुआ। संध्या समय माता की चौकी एवं जागरण का आयोजन भी हुआ, जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय और गरिमामय बना दिया। पूरे महोत्सव के दौरान सोसायटी परिसर धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से सराबोर रहा, महिलाओं ने आकर्षक परिधानों में गरबा और डांडिया प्रस्तुत किए, जबकि बच्चों ने रंग-बिरंगी वेशभूषा में माता के नौ रूपों की झांकी दिखाई और चित्रांकन, क्विज़ एवं हस्तकला प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और ज्ञान का प्रदर्शन किया। सप्तमी, अष्टमी और नवमी की दोपहर में विशेष भोग तथा संध्या में प्रसाद वितरण हुआ, वहीं विजयादशमी के अवसर पर विजय मिलन समारोह और रात्रि भोज ने महोत्सव की शोभा को और बढ़ा दिया। डांडिया-गरबा की धुन पर झूमते हुए लोग माता के जयकारे लगाते रहे और आपसी मेल-जोल ने समाज में भाईचारे एवं सद्भावना को प्रगाढ़ किया। पूरे आयोजन को सफल बनाने में आसियाना आदित्य दुर्गा पूजा समिति एवं अंतरिम समिति के सदस्यों ने अथक परिश्रम किया और इसे ऐतिहासिक रूप देने के साथ आने वाले वर्षों में और अधिक आकर्षक बनाने का संकल्प लिया। अन्तिम दिन सतीघाट पर प्रतिमा विसर्जन हुआ, जहाँ ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी जयकारों के बीच बड़ी संख्या में महिलाएँ, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे और नम आँखों से माँ दुर्गा को विदा किया।

    आसियाना आदित्य सोसायटी में दुर्गा महोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमाँ विंध्यावासिनी सेवा समिति सुन्दरनगर में नम्न आंखों से दी गई मां को विदाई,सिंदूर खेला कर अगले साल फिर से आने का मां को दिया निमंत्रण।
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    *राष्ट्रकवि दिनकर राष्ट्रप्रेम, वीरता और मानवीय मूल्यों के कवि थे – सिद्धेश आर्य*

    September 24, 2026

    गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाश लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार

    September 24, 2026

    वेस्टइंडीज का भारत दौरा: 27 सितंबर से शुरू होगी 8 मैचों की सीरीज

    September 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *राष्ट्रकवि दिनकर राष्ट्रप्रेम, वीरता और मानवीय मूल्यों के कवि थे – सिद्धेश आर्य*

    गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाश लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार

    वेस्टइंडीज का भारत दौरा: 27 सितंबर से शुरू होगी 8 मैचों की सीरीज

    सुको ने उम्मीद जताई कि लोकसभा अध्यक्ष 20 बागी टीएमसी सांसदों की अयोग्यता पर जल्दी फैसला लेंगे

    साइबर अपराध की लत में आसानी से पैसा मिलने की टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार

    2026 के अंत तक 1.75 लाख रुपये तक पहुंच सकता सोना, मेटल्स फोकस के अनुमान से बाजार में हलचल

    यमुना एक्सप्रेस में दर्दनाक हादसा : नोएडा में एसी बस में आग लगी, 9 जिंदा जले, महोबा जा रही थी गाड़ी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी कार, चार की मौत

    दिनकर को याद करना आसान, दिनकर को आत्मसात करना कठिन

    *आज का भारत और कविवर दिनकर जी की कमी*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.