उपायुक्त की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में ओडीएफ प्लस मॉडल गांव, शौचालय निर्माण, गोबर गैस प्लांट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट और हर घर नल जल योजना की प्रगति पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाने और मुसाबनी प्रखंड के सभी गांवों को 10 दिनों के भीतर ओडीएफ प्लस मॉडल गांव घोषित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने सभी बहु-ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की वास्तविक पूर्णता तिथि प्रस्तुत करने और परिसंपत्तियों को प्राथमिकता से वेबसाइट पर अपलोड करने का भी आदेश दिया।
बैठक में निदेशक एनईपी, कार्यपालक अभियंता (पेयजल एवं स्वच्छता), सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, जिला समन्वयक एवं प्रखंड कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे।

