पूर्वी सिंहभूम में शुरू हुआ Gram Sampati पोर्टल, योजनाओं में बढ़ेगी पारदर्शिता
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की पहल पर पूर्वी सिंहभूम जिले में Gram Sampati पोर्टल (https://jamshedpurgramsampati.in/) लॉन्च किया गया है। इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसहभागिता को सुदृढ़ करना है।
पोर्टल पर जिले की सभी योजनाओं की प्रगति, लागत, लाभार्थी और जिम्मेदार एजेंसियों की जानकारी उपलब्ध होगी। प्रत्येक संरचना पर QR कोड लगाया जाएगा, जिसे स्कैन कर नागरिक योजना की स्थिति देख सकेंगे, रेटिंग व सुझाव दे सकेंगे।
वर्तमान में पोर्टल पर 1141 प्रविष्टियां दर्ज हैं, जिनमें से 468 योजनाएं संचालित और 673 पूर्ण हैं।
उपायुक्त ने कहा कि यह व्यवस्था जनता को योजनाओं तक सीधी पहुंच और प्रतिक्रिया का अधिकार देगी, जिससे गुणवत्ता नियंत्रण, शिकायत निवारण और प्रशासनिक निगरानी और प्रभावी होगी।

