कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में मेयर सुधा गुप्ता सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची: झारखंड विधानसभा के पुराने सभागार में आयोजित दो दिवसीय कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन प्रदेश कोऑर्डिनेशन कमेटी एवं प्रदेश महासचिव/जिला प्रभारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अस्थायी आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश तथा सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी ने विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर जमशेदपुर की मेयर सुधा गुप्ता को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने पर उन्होंने झारखंड प्रभारी के. राजू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता एवं आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

