स्वस्थ परिवार ही सशक्त समाज व राष्ट्र की नींव है : डॉ. स्वीटी सिन्हा इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन में दुर्गोत्सव पर ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ कार्यक्रम आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला : सरायकेला स्थित इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन दुर्गोत्सव के शुभ अवसर पर मंगलवार को भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान का हिस्सा बना। अभियान की एक कड़ी के रूप में कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज की प्राचार्या डॉ. स्वीटी सिन्हा ने अपने सारगर्भित विचार रखे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ परिवार ही सशक्त समाज व राष्ट्र की नींव है। अभियान के मूल…
Author: dhiraj Kumar
पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन ने जादूगोड़ा में मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया, राज्य के कल्याण की कामना की पूर्व शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन जादूगोड़ा पहुंचे मां दुर्गा के शरण, पूरे राज्य के कल्याण के लिए माता रानी से मांगा आशीर्वाद, जादूगोड़ा में आधा दर्जन पूजा पंडाल का किया भ्रमण राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा: शारदीय नवरात्र के मौके पर आज मा दुर्गा के अष्टम रूप महागौरी की पूजा की गई। पूरा जादूगोड़ा भक्ति के रंग में रंग में रंग गया है व आस्था का सैलाब पूजा पंडालों में उमड़ पड़ा है। इधर…
आशियाना आदित्य सोसाइटी में नवरात्रि की संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता आशियाना आदित्य सोसाइटी में नवरात्रि की संध्या पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान एवं माता की झांकी, डांडिया और गरबा प्रस्तुति से हुई, जिसने पूरे माहौल को जीवंत कर दिया। बच्चों ने माता की झांकी और ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग लेकर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। मुख्य अतिथि नगर निगम के नगर आयुक्त श्री रवि प्रकाश एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रूबी कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर दुर्गा पूजा समिति और अंतरिम समिति…
राजेश शुक्ल ने राज्य के अधिवक्ताओं और समस्त नागरिको को दुर्गा पूजा की बधाई दी l झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने राज्य के सभी अधिवक्ताओं,न्यायिक,और प्रशासनिक,तथा आरक्षी सेवा से जुड़े सभी राज्य के अधिकारियों के साथ साथ राज्य के सभी नागरिको को दुर्गा पूजा और दशहरा की बधाई दिया है और उनके सुख समृद्धि की कामना किया है l श्री शुक्ल नेआशा व्यक्त किया है कि माँ जगत जननी जगदंबा की कृपा से झारखंड समृद्धिशाली और आत्मनिर्भर बनेगा तथा झारखंड प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होंगा…
महाष्टमी पर परंपरागत धूमधाम से मां दुर्गा की हुई आराधना राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल, – शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर महाष्टमी के दिन चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में बंगाली समुदाय द्वारा पारंपरिक आस्था और श्रद्धा के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया। चांडिल बाजार सार्वजनीन दुर्गा पूजा समिति, चौका नव दुर्गा, चांडिल स्टेशन, डाकाबंगला, पुराना पेट्रोल पंप, रुचाप, आदर्श कॉलोनी, भालूकोचा, चैनपुर, भादुडीह, चिल्गु, आसानबानी, फदलोगोड़ा, कालीमंदिर समेत विभिन्न पंडालों और मंदिरों में महाष्टमी पूजा के अवसर पर उमड़ी भीड़. चांडिल सार्वजनीन दुर्गा मंदिर में महाष्टमी के अवसर पर बंगाली समुदाय की महिलाओं और परिवारों ने पारंपरिक परिधानों…
झारखंड का मुख्य सचिव बनने पर अविनाश कुमार को राजेश शुक्ल ने बधाई दी राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अविनाश कुमार को झारखंड का मुख्य सचिव बनाए जाने पर बधाई दिया है l शुक्ल ने कहा है कि श्री कुमार एक अनुभवी और कुशल अधिकारी है जिनके राज्य का मुख्य सचिव बनने से राज्य के प्रशासन में गतिशीलता आयेंगी l शुक्ल ने कहा है झारखंड के प्रगति और विकास के लिए श्री कुमार जैसे अनुभवी प्रशासनिक अधिकारियों…
दुर्गा पूजा में भीड़ का मेला, आस्था से लेकर राजनीति और अर्थव्यवस्था तक पूजा का असली धर्मार्थ पक्ष पीछे छूट रहा है, आगे आ रहा है सिर्फ प्रचार और लोकप्रियता। युवा वर्ग की मानसिकता, “चलो पंडाल देखने चलते हैं” सवाल है पूजा देखने क्यों नहीं? राष्ट्र संवाद संवाददाता गांव शहर की गलियों से लेकर महानगरों की व्यस्त सड़कों तक, महा सप्तमी से लेकर विजयादशमी और प्रतिमा विसर्जन तक दुर्गा पूजा में उमड़ने वाली भीड़ हर वर्ष अपने ही रिकॉर्ड तोड़ती है। पूजा पंडाल न केवल श्रद्धा और आस्था के केंद्र बनते हैं, बल्कि राजनीति, व्यवसाय, प्रशासन और समाज की तस्वीर…
मां दुर्गा के अराधना में डूबा पोटका, महा अष्टमी पूजा में उमड़ी भीड़ राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। पोटका के ग्रामीण क्षेत्रों में भी दुर्गा पूजा का उल्लास अपने जोरों पर है। कवाली, देवली, खैरपाल, हल्दीपोखर, हाता, कालिकापुर, बागों, धीरोल, गीतीलता आदि जगहों पर मां दुर्गा के दर्शन के लिए रेला लगा हुआ है। हाता, हल्दीपोखर में बना पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। विशेषकर इन दोनों जगहों पर काफी भीड़ है। अष्टमी पूजा काफी भक्ति भाव से सम्पन्न हुआ। पंडालों में अष्टमी पूजा को लेकर काफी भीड़ थी। सुबह से ही लोगों का प्रसाद लेकर पंडालों की ओर रुख…
दुर्गा पूजा मां दुर्गा को समर्पित त्यौहार है: डॉ लाल राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। सर्वजनीन दुर्गोंतस्व समिति बंगला क्लब खैरपाल के द्वारा रात्रि में गोकुल चांद दास द्वारा बाऊल संगीत एवं आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। जिले के पूर्व सिविल सर्जन डॉ ए के लाल ने फीता काटकर संगीत कार्यक्रम का उदघाटन किया। इस अवसर पर जिप सदस्य सूरज मंडल, मुखिया दुखानीमई सरदार, पूर्व मुखिया सह भाजपा के जिला मंत्री गणेश सरदार बतौर अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मौके पर मुख्य अतिथि डॉ ए के लाल ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि जीवन के शाश्वत…
शक्तिस्वरूपा स्त्रियों की प्रेरणा से सभी लाभान्वित होते हैं – डॉ. प्रियंका मिश्रा आईजीएनसीए में हिन्दी माह-2025 का भव्य समापन दुर्गाष्टमी के पवित्र अवसर पर आयोजित हुआ हिन्दी माह-2025 का समापन समारोह राष्ट्र संवाद संवाददाता नई दिल्ली, 30 सितम्बर, मंगलवार। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण के साथ ही, इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) के राजभाषा अनुभाग द्वारा आयोजित हिन्दी माह-2025 का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगियों को आईजीएनसीए की निदेशक (प्रशासन) डॉ. प्रियंका मिश्रा ने पुरस्कार प्रदान किए। विभिन्न श्रेणियों में लगभग 50 लोगों को पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर आईजीएनसीए के विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने…
