दुर्गा पूजा मां दुर्गा को समर्पित त्यौहार है: डॉ लाल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। सर्वजनीन दुर्गोंतस्व समिति बंगला क्लब खैरपाल के द्वारा रात्रि में गोकुल चांद दास द्वारा बाऊल संगीत एवं आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। जिले के पूर्व सिविल सर्जन डॉ ए के लाल ने फीता काटकर संगीत कार्यक्रम का उदघाटन किया। इस अवसर पर जिप सदस्य सूरज मंडल, मुखिया दुखानीमई सरदार, पूर्व मुखिया सह भाजपा के जिला मंत्री गणेश सरदार बतौर अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मौके पर मुख्य अतिथि डॉ ए के लाल ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि जीवन के शाश्वत चक्र, शक्ति, धर्म की विजय और आत्म परिवर्तन का प्रतीक है। नवरात्र हमे सिखाता है कि अच्छाई सदैव बुराई पर विजय पाती है। उन्होंने कहा कि मां चाहे जिस रूप में हो सेवा से हमें शक्ति मिलती है। इस शक्ति के सहारे हम हर असत्य पर सत्य का विजय दिला सकते है। सूरज मंडल एवं गणेश सरदार ने भी अपने विचार से लोगों को असत्य पर सत्य का सीख दिए। देर रात्रि तक लोगों ने भक्ति संगीत का आनंद उठाए। मौके पर समिति के अध्यक्ष विद्युत पाल, सचिव मृणाल पाल, गौरंगों साव, संजय साहू, हराधन पाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार साव ने किया। से

