मां दुर्गा के अराधना में डूबा पोटका, महा अष्टमी पूजा में उमड़ी भीड़
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। पोटका के ग्रामीण क्षेत्रों में भी दुर्गा पूजा का उल्लास अपने जोरों पर है। कवाली, देवली, खैरपाल, हल्दीपोखर, हाता, कालिकापुर, बागों, धीरोल, गीतीलता आदि जगहों पर मां दुर्गा के दर्शन के लिए रेला लगा हुआ है। हाता, हल्दीपोखर में बना पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। विशेषकर इन दोनों जगहों पर काफी भीड़ है। अष्टमी पूजा काफी भक्ति भाव से सम्पन्न हुआ। पंडालों में अष्टमी पूजा को लेकर काफी भीड़ थी। सुबह से ही लोगों का प्रसाद लेकर पंडालों की ओर रुख ज्यादा था। हाता पूजा कमिटी के द्वारा अष्टमी पूजा के बाद प्रसाद के रूप में पूरी सब्जी का वितरण किया गया। चुकी पूजा के दौरान महिलाएं उपवास रहती है इसलिए अष्टमी पूजा के बाद यह प्रसाद वितरण होता है। प्रतिवर्ष यह व्यवस्था किया जाता है। हल्दीपोखर में कल रात्रि में भक्ति संगीत का कार्यक्रम किया गया था। जहां लोगों ने काफी आनंद उठाया। हाता में बना “आई लव हाता”
विशेषकर युवाओं के लिए आकर्षण केंद्र हो गया है। यह एक तरह से सेल्फी सेंटर हो गया है। विधि व्यवस्था के लिए भी स्थानीय पोटका, कवाली थाना की ओर से निगरानी रखा गया है। जगह जगह पर भीड़ से बचाव के लिए सुरक्षा बल तैनात किया गया है जो निगरानी सशक्त रखे हुए है।

