पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन ने जादूगोड़ा में मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया, राज्य के कल्याण की कामना की
पूर्व शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन जादूगोड़ा पहुंचे मां दुर्गा के शरण, पूरे राज्य के कल्याण के लिए माता रानी से मांगा आशीर्वाद, जादूगोड़ा में आधा दर्जन पूजा पंडाल का किया भ्रमण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा: शारदीय नवरात्र के मौके पर आज मा दुर्गा के अष्टम रूप महागौरी की पूजा की गई। पूरा जादूगोड़ा भक्ति के रंग में रंग में रंग गया है व आस्था का सैलाब पूजा पंडालों में उमड़ पड़ा है। इधर झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन जादूगोड़ा पूजा पंडाल का भ्रमण किया ।इस दौरान यूसिल कॉलोनी स्थित सामुदायिक केन्द्र के बंगाली पाडा पूजा पंडाल पहुंचे जहां कमिटी की ओर से नारायण चटर्जी समेत अन्य लोगों ने ढाकी के साथ _ साथ मा दुर्गा की चुनरी ओढ़कर उनका स्वागत किया ।इस मौके पर उन्होंने पूरे झारखंड समेत घाटशिला वासियों के कल्याण की कामना की।।इस मौके पर उनके साथ झामुमो जिला प्रमुख संयोजक बाघ राय मार्डी, प्रधान सोरेन हरीश भक्त, सोमाय किस्कू समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

