यूसिल अधिकारी की शिकायत पर राष्ट्रपति भवन ने लिया संज्ञान, लंबे समय से जमे अधिकारियों को हटाने के निर्देश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर/नई दिल्ली । यूसिल के अधिकारी श्री धर बाबू की शिकायत पर राष्ट्रपति भवन ने संज्ञान लेते हुए 10 से 15 वर्षों से एक ही पद पर जमे अधिकारियों को हटाने का निर्देश दिया है। राष्ट्रपति सचिवालय से अवर सचिव और निजी सचिव को भेजे गए आधिकारिक संचार में इसे गंभीर अनियमितता माना गया है।
शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ट्रांसफ़र-पोस्टिंग विनियमों और डीओपीटी नीतियों का उल्लंघन कर अधिकारियों को वर्षों तक एक ही पद पर टिकाए रखा गया, जिससे पारदर्शिता और दक्षता पर असर पड़ा। साथ ही भर्ती नियमों के विरुद्ध मनमाने पदनाम परिवर्तन और तकनीकी विशेषज्ञता के दुरुपयोग की भी शिकायत की गई, जिसके तहत मूल पद पर बहाली की मांग रखी गई थी।
राष्ट्रपति भवन ने मामले में प्राथमिकता के आधार पर सतर्कता जांच और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

