लिंक रोड कदमा में चैन स्नैचिंग की घटना, मार्निंग वॉकिंग ग्रुप ने की कड़ी निंदा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर । लिंक रोड कदमा में सुबह हुई चैन स्नैचिंग की घटना की मार्निंग वॉकिंग एंड जॉगिंग ग्रुप के प्रमुख सुधीर कुमार पप्पू ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि सुबह के समय बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष वॉकिंग करते हैं और पूर्व में भी यहां कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि सुबह के समय सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए तथा लिंक रोड पर मोबाइल टाइगर पुलिस और पेट्रोलिंग पुलिस की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन सुरक्षित महसूस कर सकें।

