Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदिवासी कुड़मि समाज ने रेल टेका आंदोलन की समीक्षा बैठक में सरकार से एसटी की मांग पुनः दोहराई
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आदिवासी कुड़मि समाज ने रेल टेका आंदोलन की समीक्षा बैठक में सरकार से एसटी की मांग पुनः दोहराई

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आदिवासी कुड़मि समाज ने रेल टेका आंदोलन की समीक्षा बैठक में सरकार से एसटी की मांग पुनः दोहराई

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    आदिवासी कुड़मि समाज के केंद्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर महतो की अध्यक्षता में तीनों राज्यों के 100 जगहों पर हुए रेल टेका व डहर छेंका आंदोलन की समीक्षा बैठक देवेंद्र सेवा सदन, कागलनगर, सोनारी में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के बुद्धिजीवी, युवा एवं महिला प्रतिनिधि उपस्थित थे। आज की समीक्षा बैठक में झारखंड, ओडिशा और बंगाल—तीनों राज्यों से समाज के लोग उपस्थित थे।

     

    इस अवसर पर मुख्य वक्ता समाज के मूलखूंटी मूलमानता अजीत प्रसाद महतो ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि

    कुड़मी समाज का अनुसूचित जनजाति (एसटी ) दर्जा ऐतिहासिक रूप से सिद्ध है, लेकिन सरकार द्वारा लंबे समय से इसे नज़रअंदाज़ किया जा रहा है। रेल टेका आंदोलन में समाज के लाखों लोग, महिला , बच्चें, बुजुर्ग, नौजवान आदि रेलवे ट्रैक पर ढोल नगाढ़ा के साथ बैठकर अपनी आवाज़ उठाए, लेकिन सरकार ने अभी तक ठोस कदम नहीं उठाया है। आंदोलन के दौरान समाज को अनेक कठिनाइयों, आर्थिक संकट और प्रशासनिक दमन का सामना करना पड़ा है। कई युवाओं और बुजुर्गों पर केस दर्ज हुए, जो हमारे शांतिपूर्ण आंदोलन को बदनाम करने की साज़िश है।

     

    श्री मूलमानता ने जोर देकर कहा कि कुड़मी समाज का यह संघर्ष केवल संवैधानिक अधिकार और ऐतिहासिक न्याय की लड़ाई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुड़मी का इतिहास, परंपरा, संस्कृति और जनजीवन आदिवासी समाज से गहरे रूप से जुड़े हुए हैं, जिसे अब नकारा नहीं जा सकता।

    बैठक में यह भी कहा गया कि

    कई लोगों द्वारा अनजाने या राजनीतिक महाकावे में एसटी दर्जा बहाल करने का विरोध किया जा रहा है, किंतु यही विरोध हमारे रेल टेका आंदोलन की सफलता का उदाहरण है।

    बंगाल सरकार द्वारा कुड़मी गांवों में पुलिस भेजकर घर से पुरुषों को उठाकर जेल भेजना, सरकार का डर और हमारी जीत का प्रतीक है।

    बैठक में निर्णय लिया गया कि

    आंदोलन को और अधिक संगठित किया जाएगा।

    झूठे केस वापस लेने की मांग की जाएगी। समाज के सभी वर्गों से एकता बनाए रखने का आह्वान किया गया।

    केंद्र और राज्य सरकार को याद दिलाया गया कि अब कुड़मी समाज का एसटी दर्जा बहाल करना ही एकमात्र न्यायपूर्ण कदम है। अंत में समाज के नेताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि अगर सरकार जल्द ही सकारात्मक पहल नहीं करती है, तो रेल टेका आंदोलन और उग्र रूप लेगा।

    इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष शशधर काड़ुआर, केंद्रीय महासचिव अधिवक्ता सुनील कुमार गुलिआर, केंद्रीय सहसचिव जयराम हिंदइआर, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पद्मलोचन काड़ुआर, उपाध्यक्ष तालेश्वर पुनअरिआर, मणिलाल महतो, राकेश रंजन महतो, योगेश्वर नागवंशी, दिव्यसिंह मोहंता, मंटू महतो, हलधर, परशुराम, दिनेश, मनोज, काकोली काड़ुआर, माणिक , रासबिहारी, पार्वती चरण, लक्ष्मण, गोपाल, शत्रुघ्न, सुभाष, अरुण, कुमुद, गंगाधर महतो आदि समाज के अनेक वरिष्ठजन, युवा नेता एवं महिला प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    आदिवासी कुड़मि समाज ने रेल टेका आंदोलन की समीक्षा बैठक में सरकार से एसटी की मांग पुनः दोहराई
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरयू राय ने करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया
    Next Article गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने भक्तों को बांटा प्रसाद व शरबत

    Related Posts

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    June 6, 2026

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.