Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नाम के अनुरूप काम कर रहे हैं कृष्ण कुमार। भाग 01
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां संवाद विशेष हजारीबाग

    नाम के अनुरूप काम कर रहे हैं कृष्ण कुमार। भाग 01

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 4, 2026Updated:June 4, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नाम के अनुरूप काम कर रहे हैं कृष्ण कुमार

    मानसून पूर्व तैयारियों का जायजा: उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने बड़े नालों की सफाई कार्य का किया निरीक्षण

     

    भाग 01
    देवानंद सिंह
    जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने पिछले कुछ वर्षों में जिस तरह अपनी कार्यशैली, योजनाओं के क्रियान्वयन और जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता का परिचय दिया है, वह निश्चित रूप से चर्चा का विषय है। कोरोना काल से लेकर आज तक जेएनएसी को विभिन्न स्तरों पर मिले पुरस्कार और सम्मान इस बात के प्रमाण हैं कि संस्था ने चुनौतियों के बीच भी बेहतर कार्य करने का प्रयास किया है। इन उपलब्धियों के पीछे जिन अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, उनमें अप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।
    सकारात्मक बातों को सामने लाना ही राष्ट्र संवाद का उद्देश्य रहा है। पिछले कई दिनों से विभिन्न उपाधियों और सम्मानों से नवाजे जा चुके कृष्ण कुमार ने आलोचनाओं को पीछे छोड़ते हुए अपने कार्यों से अलग पहचान बनाई है। वरीय पदाधिकारियों और विभागीय मार्गदर्शन में उन्होंने जेएनएसी को नई पहचान दिलाने का प्रयास किया है।
    चाहे स्वच्छता अभियान को गति देने की बात हो, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लोगों को आवास उपलब्ध कराने की पहल हो, राजस्व संग्रह के माध्यम से सरकारी व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास हो या फिर प्रदूषण एवं वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए योजनाएं बनाना हर क्षेत्र में जेएनएसी की सक्रियता दिखाई दी है। इसके साथ ही गरीब और जरूरतमंद बच्चों के बीच पुस्तकों का वितरण जैसी सामाजिक पहल ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।

    मोहरदा, बारीडीह और अन्य क्षेत्रों में भले ही कई लोगों ने कृष्ण कुमार को व्यक्तिगत रूप से न देखा हो, लेकिन जनता के बीच उनकी जो कार्यशील और परिणामोन्मुख छवि बनी है, वह सराहनीय है। किसी भी प्रशासनिक अधिकारी की सबसे बड़ी पहचान उसके कार्य होते हैं, और इसी कसौटी पर कृष्ण कुमार खरे उतरते दिखाई देते हैं।

    आलोचनाएं लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन जब कार्यों के परिणाम जनता तक पहुंचते हैं तो वही परिणाम किसी अधिकारी की वास्तविक पहचान बनते हैं। कृष्ण कुमार ने अपने नाम के अनुरूप कर्म को प्राथमिकता देते हुए यह साबित किया है कि सकारात्मक सोच और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता से प्रशासन को नई दिशा दी जा सकती है।

     

    मानसून पूर्व तैयारियों का जायजा: उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने बड़े नालों की सफाई कार्य का किया निरीक्षण

     

    जमशेदपुर: मानसून के आगमन से पूर्व जलजमाव की संभावित समस्याओं से निपटने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) द्वारा बड़े नालों की विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार ने बुधवार को विभिन्न बड़े नालों में चल रहे सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की।

     


    निरीक्षण के दौरान श्री कृष्ण कुमार ने सफाई कार्यों की गुणवत्ता और गति का जायजा लिया तथा संबंधित संवेदक को कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून शुरू होने से पहले सभी प्रमुख नालों की सफाई हर हाल में पूरी कर ली जाए। इसके लिए पर्याप्त संख्या में मजदूरों और आवश्यक मशीनरी की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।
    उप नगर आयुक्त ने कहा कि शहर में जलजमाव की समस्या को रोकने तथा जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए बड़े नालों की समयबद्ध और प्रभावी सफाई बेहद जरूरी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने तथा कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया।
    निरीक्षण के दौरान नालों से निकाले जा रहे सिल्ट, गाद और कचरे के शीघ्र उठाव पर भी विशेष जोर दिया गया, ताकि दोबारा नालों में अवरोध उत्पन्न न हो। साथ ही जलजमाव संभावित क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर साफ करने के निर्देश भी दिए गए।
    जेएनएसी द्वारा मानसून पूर्व सभी प्रमुख नालों की सफाई सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य शहरवासियों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाना तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।
    इस अवसर पर नगर प्रबंधक, स्वच्छता शाखा के पदाधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कार्य एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    क्रमशः

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय एवं थाना शांति समिति ने नगर पुलिस अधीक्षक ललित मीणा का किया स्वागत
    Next Article सेक्टर-12 शराब दुकान में सेंधमारी का खुलासा, 335 लीटर शराब के साथ चार आरोपी दबोचे गए

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.