जिला स्तरीय ट्रायल कुश्ती प्रतियोगिता गम्हरिया में बुधवार को
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया। सरायकेला खरसावां जिला कुश्ती संघ की ओर से आगामी बुधवार, 08 अक्टूबर को गम्हरिया के टीजीएस कॉलोनी स्थित अरुणोदय क्लब प्रांगण में जिला स्तरीय सीनियर स्तरीय पुरुष/ महिला कुश्ती चयन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः नौ बजे से प्रारम्भ होगा। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह और कोच सुरेश नारायण चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिन खिलाड़ियों का चयन फ्री-स्टाइल एवं ग्रिको रोमन शैली निम्न भार वर्गों के लिए होगा वे सभी खिलाड़ी आगामी 10 से 12 अक्टूबर तक पलामू जिले के हरिहरगंज स्थित मैदान में आयोजित होने वाले 26वीं सीनियर झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लें सकेंगे। उन्होंने इस कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक जिले के खिलाड़ियों से अपने साथ आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाणपत्र के साथ उसकी छाया प्रति लाने की अपील किया है।

