Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईडीटीआर आदित्यपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में 89 छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाणपत्र वितरित
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आईडीटीआर आदित्यपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में 89 छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाणपत्र वितरित

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आईडीटीआर आदित्यपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में 89 छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाणपत्र वितरित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गम्हरिया।औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंडो डेनिश टूल रूम, जमशेदपुर में शनिवार को एसटी वर्ग के आईटीआई वोकेशनल कोर्स के छात्रों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अर्का जैन विश्वविद्यालय के डीन डॉ0 अश्विनी कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आरकेएफएल के वरीय प्रबंधक (एचआर) नीरज सिन्हा के अलावा आईडीटीआर के वरीय प्रबंधक (एडमिन एंड अकाउंट्स) आशुतोष कुमार, ट्रेनिंग प्रोग्राम के विभागाध्यक्ष रामबाबू, प्रभारी महाप्रबंधक वाई.के. कंठ आदि उपस्थित थे। समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ0 अश्विनी कुमार ने कहा कि जिंदगी मुकाबलों से भरी है। तकनीकी में निरंतर बदलाव हो रहा है। ऐसे में छात्रों को निरंतर सीखते रहना चाहिए। उन्होंने छात्रों से कहा कि प्लेसमेंट की कमी नहीं है। आप केवल मन से अपने स्किल्ड को डेवलप करें. क्योंकि कोई भी कंपनी आपको सिखाएगी नहीं, वो आपका स्किल्ड देखकर ही चयन करेगा। विशिष्ट अतिथि आरकेएफएल के नीरज सिन्हा ने कहा कि यह एक उन्नत प्रयास है। कहा कि रोजगार पाना महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि खुद को बेस्ट प्रूफ करना उद्देश्य होना चाहिए। सीखकर ही आप खुद को बेहतर बना पाएंगे। मौके पर उपस्थित प्रभारी जीएम वाय.के. कंठ ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर संस्थान के सीनियर मैनेजर आशुतोष कुमार ने छात्रों को सरकारी वित्तीय योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान करते हुए स्वंय को उद्यम लगाने को प्रेरित किया। समारोह को ट्रेनिंग प्रभारी रामबाबू और एडमिन अंजन कुंडू ने भी संबोधित किया। मंच संचालन संस्थान के अधिकारी सुमित सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन परीक्षा संचालक बहादुर हांसदा ने दिया। इस मौके पर कुल 89 छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। समारोह के सफल आयोजन में संस्थान की प्रियंका, सुनील कुमार, गजेंद्र कुमार, प्रितेश ठाकुर, नीरज राय, पंकज कुमार, राहुल कुमार समेत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का योगदान रहा।

    आईडीटीआर आदित्यपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में 89 छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाणपत्र वितरित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला स्तरीय ट्रायल कुश्ती प्रतियोगिता गम्हरिया में बुधवार को
    Next Article बहन से मिलने उसके ससुराल आए भाई की चाकू मारकर हत्या, आरोपी ससुर गिरफ्तार

    Related Posts

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़की ग्रामसभा, काम ठप कर प्रमुख ने दी आंदोलन की चेतावनी

    June 4, 2026

    आईटीडीए एवं कल्याण विभाग की समीक्षा, योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश

    June 4, 2026

    नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा, स्वच्छता और जवाबदेही पर जोर

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़की ग्रामसभा, काम ठप कर प्रमुख ने दी आंदोलन की चेतावनी

    आईटीडीए एवं कल्याण विभाग की समीक्षा, योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश

    नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा, स्वच्छता और जवाबदेही पर जोर

    जादूगोड़ा में बिजली विभाग के ठेकेदार की लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, खुले गड्ढों और धमकी के आरोप पर पुलिस से कार्रवाई की मांग

    समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा, शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश

    भाजपा मेझिया मंडल की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

    सरायकेला भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान को आया दिल का दौरा, मेडिट्रिना में सफल एंजियोप्लास्टी के बाद स्वास्थ्य में सुधार

    मतदाता सूची शुद्धिकरण व मैपिंग सूची नहीं लगने पर भाजपा युवा नेता ने जताई नाराजगी

    कुंडहित प्रखंड में ‘चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो’ कार्यक्रम का समापन, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.