परविंदर सिंह बने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परविंदर सिंह की नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष की लहर दौड़ गई है। परविंदर सिंह को जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिले में कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा।
परविंदर सिंह ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत एनएसयूआई (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) से की थी और युवा कांग्रेस के सक्रिय नेता रहे हैं। वर्तमान में वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि परविंदर सिंह एक अनुभवी, सरल और संगठनप्रिय नेता हैं, जिनमें सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन न केवल मजबूत होगा, बल्कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

