- कांग्रेस ने झारखंड के 25 जिलों में किए नए अध्यक्षों की नियुक्ति, पूर्वी सिंहभूम में परविंदर सिंह और सरायकेला में राज बागची को मिली जिम्मेदारी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड: ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस के 25 जिलों में नए अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। एआईसीसी के जनरल सेक्रेटरी के.सी. वेणुगोपाल ने शनिवार को जारी सूची में कई नए चेहरों को मौका दिया है। पलामू की जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष विमला कुमारी को पलामू जिला कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
घोषित सूची के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में परविंदर सिंह और सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष के रूप में राज बागची को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन दोनों नियुक्तियों को जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में कांग्रेस संगठन को नया बल देने वाला कदम माना जा रहा है।
अन्य जिलों के नए अध्यक्ष इस प्रकार हैं —
बोकारो: जवाहरलाल मेहता
चतरा: चंद्रदेव गोप
देवघर: मुकुंद दास
धनबाद: संतोष कुमार सिंह
दुमका: स्टीफन मरांडी
गढ़वा: ई. ओबेदुल्लाह हक अंसारी
गिरिडीह: सतीश केडिया
गोड्डा: मो. याहया सिद्दीकी
गुमला: रजनील तिघा
हजारीबाग: जेपी पटेल
जामताड़ा: दीपिका बेसरा
खूंटी: रवि मिश्रा
कोडरमा: प्रकाश रजक
लातेहार: कामेश्वर यादव
लोहरदगा: सुखेर भगत
पाकुड़: श्रीकुमार सरकार
रामगढ़: ममता देवी
रांची महानगर: कुमार राजा
रांची ग्रामीण: सोमनाथ मुंडा
साहिबगंज: बरकतुल्लाह खान
सिमडेगा: भूषण बारा
पश्चिम सिंहभूम: रंजन बॉयपोय
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस आलाकमान ने संगठन को मजबूत करने और जमीनी कार्यकर्ताओं को नेतृत्व में अवसर देने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया है। नई टीम से उम्मीद जताई जा रही है कि वे आगामी चुनावों में कांग्रेस की पकड़ को और सशक्त बनाएंगे।

