Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नरवापहाड़ में यूसिल का 63वां रक्तदान शिविर, 231 यूनिट रक्त संग्रह — “जीवन बचाने वालों को मिलती है दुआएं” गीत ने जीता दिल
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    नरवापहाड़ में यूसिल का 63वां रक्तदान शिविर, 231 यूनिट रक्त संग्रह — “जीवन बचाने वालों को मिलती है दुआएं” गीत ने जीता दिल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नरवापहाड़ में यूसिल का 63वां रक्तदान शिविर, 231 यूनिट रक्त संग्रह — “जीवन बचाने वालों को मिलती है दुआएं” गीत ने जीता दिल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा: यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) के नरवापहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट प्रबंधन की ओर से शनिवार को नरवापहाड़ क्लब भवन में 63वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में भारी संख्या में कर्मचारियों, महिलाओं और सीआईएसएफ जवानों ने हिस्सा लिया। रक्तदाताओं के उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कुल 231 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

     

    कार्यक्रम का शुभारंभ यूसीआईएल के कार्यकारी निदेशक एम.के. सिंघई, जादूगोड़ा ग्रुप ऑफ माइंस के मनोरंजन महाली और नरवापहाड़ इकाई की चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. कंचन भट्ट मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर एम.के. सिंघई ने कहा कि “एक छोटा सा रक्तदान किसी को जीवन दे सकता है। दुर्घटना में जूझ रहे परिवार को फिर से सहारा मिल जाता है, इसलिए रक्तदान को महादान कहा गया है।”

     

    खान प्रबंधक बोले — रक्तदान घर को उजड़ने से बचाता है

    खान प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि “रक्तदान ऐसा कार्य है जो न केवल दूसरों की जिंदगी बचाता है, बल्कि किसी परिवार के उजड़ने से पहले नई उम्मीद भी देता है।” मनोज कुमार और उनकी पत्नी ने भी रक्तदान कर उदाहरण पेश किया।

     

    सीनियर सिटिजनों और महिलाओं ने दिखाई मिसाल

    इस शिविर में 60 वर्ष से अधिक आयु के सीनियर सिटिजनों ने भी रक्तदान किया। आयोजन समिति की ओर से विद्या शर्मा सहित दो अन्य वरिष्ठ दाताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

    वहीं दो महिलाओं — माया देवी (पति मनोज कुमार) और सुधा सिंह (पति एस.के. सिंह) — ने भी रक्तदान किया और अन्य महिलाओं को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया।

     

    सीआईएसएफ जवानों की भी भागीदारी

    रक्तदान शिविर में यूसीआईएल की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के महिला व पुरुष जवानों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रमुख रक्तदाताओं में विनय कुमार, ब्रजेश कुमार, अरविंद कुमार गोंड, वीरेंद्र कुमार, आर.के. यादव, मुकेश कुमार, कुमारी लक्ष्मी, जयप्रकाश सिंह, दीपक कुमार, संदीप कुमार सिंह, शशिधर आदि शामिल रहे।

    231 यूनिट रक्त संग्रह — “जीवन बचाने वालों को मिलती है दुआएं” गीत ने जीता दिल नरवापहाड़ में यूसिल का 63वां रक्तदान शिविर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुलडीहा के रमेश दास को सरकारी जमीन अतिक्रमण मामले में 30 अक्टूबर तक ही स्टे आदेश
    Next Article यूसीआईएल में नियमों की अनदेखी पर राष्ट्रपति सचिवालय का संज्ञान, डीएई ने मांगा जवाब

    Related Posts

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    July 21, 2026

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    July 21, 2026

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    नफरत और हिंसा की आग: शहर जलाने वालों को चेतावनी, हम सब जलेंगे

    लोकतंत्र में विरोध का अधिकार: संसद मार्च, टकराव और लोकतांत्रिक संतुलन की कसौटी

    मुंबई सेंट्रल GRP ने लोकल ट्रेन में मारपीट करने वाले दो ट्रांसजेंडर को दबोचा

    आवाज बुलंद हो, व्यवस्था बाधित नहीं: लोकतंत्र में विरोध और कानून-व्यवस्था का संतुलन

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू, शून्य उत्सर्जन की दिशा में बड़ा कदम

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.