Author: dhiraj Kumar

उपायुक्त ने लिया संज्ञान: धालभूमगढ़ सीएचसी में एंबुलेंस न मिलने की घटना पर जांच के निर्देश, मरीज का सदर अस्पताल में उपचार जारी राष्ट्र संवाद संवाददाता धालभूमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस उपलब्ध कराने में लापरवाही बरते जाने की घटना पर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने त्वरित संज्ञान लिया है। उन्होंने सिविल सर्जन को पूरे मामले की जांच कर दोषी पदाधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उपायुक्त के निर्देश के बाद संबंधित महिला मरीज को तुरंत सदर अस्पताल, जमशेदपुर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। श्री…

Read More

घाटशिला उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की बैठक, राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता पालन के दिए निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला: आगामी घाटशिला विधानसभा उपचुनाव-2025 को लेकर समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) श्री भगीरथ प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, एसडीएम धालभूम श्री चंद्रजीत सिंह, डीटीओ श्री धनंजय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने…

Read More

विधानसभा उपचुनाव की घोषणा, 11 नवंबर को मतदान आचार संहिता प्रभावी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने 45-घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। इस संबंध में समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी। घोषित कार्यक्रम के अनुसार अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी, नामांकन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर, नामांकन जांच 22 अक्टूबर, उम्मीदवारों की नाम वापसी 24 अक्टूबर, मतदान 11 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर…

Read More

भाजपा नेता प्रेम झा के घर पर हुई चोरी की घटना पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने ली जानकारी, झामुमो-कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा के न्यू केबुल टाउन स्थित आवास पर जाकर उनके घर में घटी चोरी की घटना की जानकारी ली और ढांढस बंधाया। गौरतलब है कि बीते रविवार को तड़के सुबह प्रेम झा के घर में अज्ञात चोरों ने नगद राशि और दो मोबाइल फोन की…

Read More

रक्तदान शिविर में 162 यूनिट रक्त एकत्रित, पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। 5 अक्टूबर 2025 को आयोजित रक्तदान शिविर में 162 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, बीजेपी प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, जेएमएम प्रवक्ता कुणाल सारंगी, समाजसेवी शिव शंकर सिंह, बंटी सिंह, चेयरमैन जिला परिषद बारी मुर्मू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए रक्तदाताओं और अतिथियों को पौधा, बैग और बॉटल भेंट किए गए। एनजीओ के सदस्य सूरज कुमार, प्रशांत सिन्हा, विशाल कुमार, कुणाल शर्मा, अमन…

Read More

लिव-इन रिलेशन में रह रहे युवक ने की आत्महत्या, महिला हिरासत में राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। मानगो थाना अंतर्गत टीचर्स कॉलोनी में रविवार को एक 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अभिषेक कुमार शर्मा के रूप में हुई है, जो पूजा पांडे नामक विवाहित महिला के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहा था। सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि पूजा पांडे विवाहित है और उसके दो बच्चे भी हैं। पिछले कुछ महीनों से…

Read More

नवयुवक चेतना मंच द्वारा भव्य काली पूजा की तैयारी शुरू, मंगलवार को भूमि पूजन राष्ट्र संवाद संवाददाता गोलमुरी जॉगर्स पार्क स्थित नवयुवक चेतना मंच द्वारा इस वर्ष भव्य काली पूजा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के संयोजक अप्पू तिवारी ने बताया कि मंगलवार को पूजा पंडाल निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न होगा। इस बार पूजा पंडाल निर्माण पर लगभग 3 लाख रुपये की लागत अनुमानित है। पूजा समिति के मुख्य संरक्षक कमल किशोर, शिवशंकर सिंह और रत्नेश तिवारी हैं, जबकि मुख्य संयोजक की जिम्मेदारी दिनेश कुमार, कन्हैया सिंह और डॉ. कुंदन सिंह निभाएंगे। समिति के संस्थापक मंटू तिवारी…

Read More

जेकेआईडीडब्ल्यूएस प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की मुलाकात, विस्थापित कश्मीरी पंडितों को राहत देने के फैसले पर जताया आभार राष्ट्र संवाद संवाददाता नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर आंतरिक रूप से विस्थापित कल्याण समिति (JKIDWS) के अध्यक्ष श्री सुशील हाशिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार, 5 अक्टूबर 2025 को दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में महासचिव श्री विनोद कौल, संयुक्त सचिव श्री विनोद सराफ, मीडिया सचिव श्री दीपक हांडू और कार्यकारी सदस्य श्री ओमेश गंजू शामिल थे। बैठक के दौरान श्री सुशील हाशिया और उनकी टीम ने मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं…

Read More

पत्रकारों पर दर्ज झूठे मुकदमों की होगी निष्पक्ष जांच: डीजीपी डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा,पत्रकार निर्भीक होकर करें पत्रकारिता, झारखण्ड में किसी निर्दोष पर नहीं होगी कार्रवाई। पत्रकारों पर दर्ज झूठे मुकदमों की होगी निष्पक्ष जांच एवं मुकदमा दर्ज करने वाले जादूगोड़ा एवं बालूमाथ थाना प्रभारी के विरुद्ध JJA ने कार्रवाई की मांग की। राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची: झारखण्ड में किसी निर्दोष पर नहीं होगी कार्रवाई, लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं पत्रकार, झारखण्ड में कैसी बेकसूर पत्रकार पर नहीं होगी कार्रवाई, उपरोक्त बातें झारखण्ड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने आग झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसियेशन के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात…

Read More

86 बस्तीवासियों को मालिकाना हक देने की मांग हुई तेज़, विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, चुनावी वादों की दिलाई याद, शीघ्र निर्णय लेने की मांग की राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर की 86 से अधिक बस्तियों के वासियों को मालिकाना हक प्रदान करने की दिशा में राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। इसी क्रम में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर बस्तीवासियों को भूमि पर पूर्ण मालिकाना हक दिए जाने की मांग की है। उन्होंने इसे जनहित से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील व गंभीर मुद्दा बताया…

Read More